हौसला जिंदा रखो कामयाबी जरूर मिलेगी

Share Us

584
हौसला जिंदा रखो कामयाबी जरूर मिलेगी
14 Oct 2021
3 min read

News Synopsis

कुछ लोग मुश्किल समय आने पर हौसला खो देते हैं, हार मान लेते हैं। उन्हें लगता है कि अब ज़िन्दगी बस खत्म हो गयी। लेकिन अगर हम ऐसा सोचते हैं, तो ज़िन्दगी में कभी भी सफल नहीं हो सकते। क्योंकि ज़िन्दगी में आगे बढ़ने के लिए सबसे जरूरी है हिम्मत और हौसला और अगर हम हौसला रखते हैं, तो सफलता जरूर मिलती है। ठीक ऐसा ही कुछ कर दिखाया है 15 साल की एक छोटी सी लड़की ने। ये लड़की है कर्नाटक के टुमकुर की रहने वाली और इसका नाम है ग्रीष्मा। हुआ यूँ की ग्रीष्मा स्कूल की फीस देने में सक्षम नहीं थी जिस कारण उसको परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया। ये सब सुनकर एक बार तो ग्रीष्मा टूट गयी थी पर फिर उसने हिम्मत दिखायी और शिक्षा मंत्री से मदद मांगी। शिक्षा मंत्री ने सप्लीमेंट्री एग्जाम देने का असवर दिया जिसमें ग्रीष्मा सफल रही और उसने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप कर लिया। ग्रीष्मा से हम ये सीख सकते हैं कि अगर हम अपना धैर्य न खोएं तो विपरीत परिस्थिति में भी हम सफल हो सकते हैं।