कार को देखकर दीवाने हुए लोग

Share Us

710
कार को देखकर दीवाने हुए लोग
04 Oct 2021
4 min read

News Synopsis

दरअसल हुआ यूँ कि Mahindra XUV700 को बेंगलुरू एक शोरूम में लगाया गया था। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर महिंद्रा XUV700 को लेकर कई तस्वीरें शेयर की हैं, इससे पता चलता है कि कार को लेकर लोग कितने दीवाने हैं। जिसमें इस नई SUV को देखने लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। महिंद्रा XUV700 का मुकाबला Hyundai Creta, New Tata Safari, Tata Harrier और Kia Seltos जैसी एसयूवी से होने वाला है। अभी केवल 5-सीटर XUV700 SUV की कीमतों की घोषणा की है। शुरुआती कीमत 5-सीटर की 11.99 लाख रुपये बताई गयी है। महिंद्रा एक्सयूवी700 में पेट्रोल के साथ डीजल ऑप्शन भी है। महिंद्रा एक्सयूवी700 के फीचर्स भी काफी अच्छे और आकर्षक हैं। इस कार को Zip, Zap और Zoom 3 ड्राइविंग मोड्स से तैयार किया गया है। Mahindra XUV700 SUV में 3D साउंड सिस्टम, डुअल स्क्रीन सेटअप, बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम,मल्टीपल एयरबैग्स,पर्सनलाइज्ड सेफ्टी अलर्ट्स आदि कई बढ़िया फीचर्स हैं।