अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने से Bitcoin का प्राइस 18,700 डॉलर से नीचे गिरा

Share Us

368
अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने से Bitcoin का प्राइस 18,700 डॉलर से नीचे गिरा
23 Sep 2022
min read

News Synopsis

अभी हाल में ही अमेरिका US के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व Central Bank Federal Reserve ने ब्याज दरों में इजाफा Interest Rate Hike किया है। अब इसका असर दुनिया भर में मार्केट्स पर दिखने लगा है। फेड के इस फैसले के बाद अमेरिकी स्टॉक मार्केट US Stock Market में भारी गिरावट नजर आई है। जबकि, क्रिप्टो मार्केट Crypto Market को इससे बड़ा झटका नहीं लगा है। मार्केट कैपिटलाइजेशन Market Capitalization के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में पिछले एक दिन में लगभग 0.73 फीसदी की गिरावट आई है।

ग्लोबल एक्सचेंजों Global Exchanges पर इसका प्राइस लगभग 18,700 डॉलर पर था। CoinDCX जैसे भारतीय एक्सचेंजों Indian Exchanges पर यह 1.57 प्रतिशत घटकर लगभग 20,211 डॉलर पर था। CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन 18,693 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। CoinGecko के डेटा से पता चलता है कि पिछले एक सप्ताह में बिटकॉइन की वैल्यू में लगभग 8 प्रतिशत की कमी हुई है। बिटकॉइन ने पिछले वर्ष नवंबर में 67,000 डॉलर से अधिक का हाई छुआ था। इसके बाद से स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों से इसके प्राइस में काफी गिरावट आई है।

जबकि,  दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether के प्राइस में भी गिरावट देखने को मिली है। यह पिछले एक दिन में 4 फीसदी से अधिक घटा है। ग्लोबल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 1,260 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर 1,371 डॉलर का था। Ethereum ब्लॉकचेन के अपग्रेड के बावजूद इसके प्राइस में कमी हो रही है। इस अपग्रेड में Ethereum के डिवेलपर्स ने इसके माइनिंग प्रोटोकॉल Mining Protocol की प्रूफ-ऑफ-वर्क Proof-of-Work (PoW) सिस्टम से प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) पर दोबारा कोडिंग की है। इससे Ethereum की एनर्जी की खपत बहुत कम होने की संभावना है।