केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा फैसला, रेलवे कर्मचारियों को मिला बोनस का तोहफा 

Share Us

454
केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा फैसला, रेलवे कर्मचारियों को मिला बोनस का तोहफा 
13 Oct 2022
min read

News Synopsis

इस त्योहारी सीजन Festival Season में दीवाली Diwali से पहले रेलवे कर्मचारियों Railway Employees के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की केंद्र सरकार Central Government ने रेलवे कर्मियों के लिए बोनस का ऐलान Bonus Announcement कर दिया है। इसके साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों  Oil Marketing Companies के लिए वन टाइम ग्रांट One Time Grant मंजूर किया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर Union Minister Anurag Thakur ने कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि दुनिया भर में रसोई गैस की कीमतों Cooking Gas Prices में वृद्धि हो रही हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों Public Sector Undertakings की तेल विपणन कंपनियों को 22,000 करोड़ रुपए का एकमुश्त अनुदान दिया गया है। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों का देश के नागिरकों पर बोझ ना पड़े इस के लिए यह फैसला लिया गया है। कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया है कि सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को को 78 दिनों का बोनस देने का ऐलान  किया है। उन्होंने कहा कि रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपए का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस Productivity Linked Bonus दिया जाएगा।

रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के पीएलबी के भुगतान पर करीब 1,832.09 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। पीएलबी के भुगतान के लिए निर्धारित वेतन गणना की सीमा 7,000 रुपए प्रति माह है। सभी पात्र रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के लिए अधिकतम 17,951 रुपए का भुगतान किया जाएगा।