धोनी की इन आदतों को धारण कर बनें सफल

Share Us

4143
धोनी की इन आदतों को धारण कर बनें सफल
22 Oct 2021
9 min read

Blog Post

आज हम आपको कैप्टन कूल के द्वारा बताई गई कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जिन की मदद से आप सफलता को अवश्य पाएंगे। चाहे क्षेत्र कोई सा भी हो सफलता पाने के लिए आपको केवल कुछ अच्छे विचारों की जरूरत होती है और महेंद्र सिंह धोनी के विचार आपकी बड़ी मदद करेंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महानतम क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी जो आईपीएल में अपना चौथा खिताब कप्तान के रूप में जीत चुके हैं और फिलहाल दुबई में जारी T20 विश्व कप में भारतीय टीम के मेंटर भी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में धोनी का इतिहास बड़ा शानदार रहा है। उन्होंने टीम को कई उपलब्धियां हासिल करवाई हैं। इतनी बड़ी-बड़ी सफलताएं हासिल करने के बावजूद भी महेंद्र सिंह धोनी एकदम शांत स्वभाव के हैं। उनके शांत स्वभाव के लिए उन्हें कैप्टन कूल भी कहा जाता है। आज हम आपको कैप्टन कूल के द्वारा बताई गई कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जिन की मदद से आप सफलता को अवश्य पाएंगे। चाहे क्षेत्र कोई सा भी हो सफलता पाने के लिए आपको केवल कुछ अच्छे विचारों की जरूरत होती है और महेंद्र सिंह धोनी के विचार आपकी बड़ी मदद करेंगे।

 समर्पण ही ताकत है

महेंद्र सिंह धोनी की राय मानी जाए तो समर्पण बड़ी ताकत है। उनका मानना है कि काम के प्रति समर्पण आपको बड़ी विजय की तरफ ले जाता है। काम के प्रति समर्पण से आप चीजों को बड़ा आसान बना लेते हैं और सफलता अर्जित करने के लिए यह सबसे बड़ी कुंजी है। महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट में समर्पण कोई भी पहचान सकता है और इस समर्पण की बदौलत ही उन्होंने जीवन में सब कुछ हासिल किया है। अगर आप भी किसी क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और सफलता में अड़चनें आ रही हैं तो समर्पण बरकरार रखें, सफलता आपको अवश्य मिलेगी।

 जोखिम लेना है तो ज्ञान बढ़ाएं

सफलता पाने के लिए किसी भी क्षेत्र में जोखिम लेने की जरूरत होती है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि जोखिम लेने के लिए अपने हुनर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप भी धोनी की तरह बनना चाहते हैं तो तैयारी के साथ ज्ञान बढ़ाना होगा और ज्ञान के साथ जोखिम लेना होगा। कोई भी व्यक्ति साधारण रूप से जोखिम लेगा तो उसे असफलता ही मिलेगी। अगर जोखिम लेना है तो अपने आप को इस काबिल बना लें कि जोखिम लेते वक्त आपको नुकसान का डर ना हो और आपके पास कोई दूसरी योजना भी मौजूद हो।

 सच्चाई और ईमानदारी से मिलेगी जीत

सफलता की राह पर चल रहा हर व्यक्ति अगर सच्चाई और ईमानदारी से पेश आए तो उसे सफलता जरूर मिलती है। महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि आपको काम के प्रति ईमानदार होना चाहिए। अगर आप खास तौर पर अपने लिए इमानदार होंगे तो यह अच्छा काम करेगा। अगर आप भी अपने क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं तो ईमानदारी और सच्चाई के साथ आगे बढ़े इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी बताते हैं कि जीवन में सिद्धांत और नैतिकता का बहुत बड़ा ओहदा है। इन के साथ चलें और अपने अंदर ज्यादा बदलाव करने की कोशिश ना करें।

मौजूदा वक्त पर ध्यान लगाएं

सफलता को लेकर महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि हमें मौजूदा समय पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए यानी की आज में जीना चाहिए और वह इस पर काफी विश्वास करते हैं। जो आप आज करते हैं उसी का फल आपके आने वाले भविष्य पर होता है। इसके अलावा हमेशा कुछ ना कुछ सीखते रहें, एक गलती को बार-बार ना करें। इससे सफलता जरुर मिलेगी। 

 अगर आप भी महेंद्र सिंह धोनी की तरह जीवन में कुछ बड़ा अर्जित करना चाहते हैं तो उनकी छोटी-छोटी आदतों को अपने जीवन में शामिल करें। यह छोटी आदतें ही आपको सफलता के लक्ष्य तक जरूर पहुंचा देंगी।