Bank Deposit : बैंक जमा हो सकता है 190 लाख करोड़ रुपये के पार, जानें डिटेल

Share Us

667
Bank Deposit : बैंक जमा हो सकता है 190 लाख करोड़ रुपये के पार, जानें डिटेल
26 Nov 2022
8 min read

News Synopsis

Bank Deposit : देश में  बैंक जमा Bank Deposits करीब 190 लाख करोड़ रुपए के पार हो सकता। पिछले साल नवंबर से इस साल मई तक जमा पर ब्याज दरों Interest Rates on Deposits में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई बावजूद इसके जमा में 13 लाख करोड़ की बढ़त दिखने को मिली है। इस साल मई से केंद्रीय बैंक Central Bank यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया Reserve Bank of India (RBI) द्वारा रेपो दर में 1.90 फीसदी की वृद्धि के बाद जमा पर ब्याज दरें जमकर बढ़ीं हैं। अब एफडी पर 8 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है। आईसीआईसीआई बैंक ICICI Bank के मुख्य अर्थशास्त्री समीर नारंग Economist Sameer Narang ने अपने बयान में जानकारी देते हुए कहा है कि , कर्ज में ज्यादा वृद्धि इसलिए हैं क्योंकि आवास Housing, कृषि Agriculture, वाहन Vehicles और अन्य क्षेत्रों से मांग आ रही है।

क्रिसिल की रिपोर्ट CRISIL Report की मानें तो, 2023 और 2024 में कर्ज की रफ्तार 15 फीसदी की दर से बढ़ सकती है। 2024 में बैंकों का कर्ज 164 लाख करोड़ हो सकता है। बैंकों का कर्ज Bank Debt 110.40 लाख करोड़ से बढ़कर 129.26 लाख करोड़ रुपए हो गया है। जमा की तुलना में इसमें 6 लाख करोड़ बढ़त हुई है। पिछले साल जब होम लोन की ब्याज दरें निचले स्तर 6.35% पर थीं, तब कर्ज में केवल 5.5% की वृद्धि हुई थी।

लेकिन कर्ज पर ब्याज 9% के ऊपर है तो इसमें वृद्धि 17% की है। भारी भरकम कर्ज की मांग पूरा करने के लिए जमा पर ज्यादा ब्याज देना ही होगा। 21 अक्तूबर के हफ्ते में जमा 172.03 लाख करोड़ रुपये पर था। सिंतबर, 2020 से देखें तो इसमें 30 लाख करोड़ की बढ़त आई है। उस समय जमा 142.63 लाख करोड़ था।