News In Brief Technology and Gadgets
News In Brief Technology and Gadgets

Apple ने लांच किए दो नए लैपटॉप 

Share Us

391
Apple ने लांच किए दो नए लैपटॉप 
09 Jun 2022
8 min read

News Synopsis

एपल Apple ने वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस World Wide Developers Conference में अपने नए M2 चिप के साथ दो लैपटॉप लांच Laptop Launch किए हैं। इन दोनों लैपटॉप का नाम मैकबुक एयर 2022 MacBook Air 2022 और मैकबुक प्रो 2022 MacBook Pro 2022 लांच है। इससे पहले कंपनी ने पहला सिलिकॉन चिप M1 2020 में लांच किया था और यह उसी का अपग्रेडेड वर्जन Upgraded Version है।

इस नए चिप से कंप्यूटर के CPU और GPU परफॉर्मेंस ज्यादा तेज हो जाएगी और यूजर को बेहतरीन अनुभव मिलेगा। भारत में मैकबुक के ये नए मॉडल अगले महीने से मिलेंगे। अगर बात इनकी कीमत की करें तो भारत India में मैकबुक एयर 2022 की शुरुआती कीमत 1 लाख 20 हजार और मैकबुक प्रो 2022 की कीमत 1 लाख 30 हजार रुपए होगी।

अपने लैपटॉप के बारे में एपल ने बताया कि M1 चिप के मुकाबले M2 चिपसेट ज्यादा पावरफुल होगा। मैकबुक एयर 2022 में CPU परफॉर्मेंस 18 प्रतिशत और GPU परफॉर्मेंस 35 प्रतिशत ज्यादा होगी। M1 चिप के मुकाबले M2 चिप का CPU 1.9 और GPU 2.3 गुना ज्यादा तेज होगा।

मैकबुक एयर 2022 13.6 इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले से लैस होगा। बेजल को कम कर इसका डिस्प्ले साइज Display Size भी बढ़ाया गया है। इस मैकबुक एयर में 2TB तक SSD स्टोरेज और 24GB तक रैम होगी। लैपटॉप में 1080P का कैमरा होगा। इसमें C-टाइप फास्ट चार्जिंग C-Type Fast Charging दिया गया है।

मैकबुक प्रो 2022 भी M2 चिप से लैस होगा। इसमें भी 24GB तक रैम और 2TB तक स्टोरेज दिया गया है। इसमें भी 13 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले Liquid Retina Display दिया गया है। एपल ने दावा किया है कि सिंगल चार्ज में मैकबुक प्रो 2022 20 घंटे का बैटरी बैकअप Battery Backup मिलेगा।

TWN Special