आनंद महिंद्रा की भी 'Metaverse' की दुनिया में एंट्री

Share Us

543
आनंद महिंद्रा की भी 'Metaverse' की दुनिया में एंट्री
31 Mar 2022
7 min read

News Synopsis

भारत India के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा Anand Mahindra ने भी मेटावर्स Metaverse की दुनिया में कदम रख दिया है। आनंद महिंद्रा ने बुधवार को एक वीडियो शेयर Video Share करके महिंद्रा ग्रुप Mahindra Group के 'मेटावर्स Metaverse' में उतरने की जानकारी साझा की। आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "महिंद्रा ग्रुप ने मेटावर्स में कदम रखा है। आप भी हमारे साथ आइए। हमारा मानना है कि यह सिर्फ एक गढ़ी हुई वर्चअुल दुनिया Virtual World नहीं है; बल्कि यह एक ऐसी जगह भी है जहां हम वास्तविक दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए समाधान तलाश सकते हैं।" आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट कर यह जानकारी दी है। वीडियो में आनंद महिंद्रा कहते हैं, "मैं एक ऐसे जगह पर आपका स्वागत करना चाहता हूं जिसे हम बना रहे हैं, यह असली दुनिया या अन्य संभावित दुनिया का एक साझा, यथार्थवादी और 3D एहसास Realistic & 3D Feeling है, जिसमें लोग डिजिटल अवतार Digital Avatar के रूप में भाग लेते हैं। हम इसे सिम्पलीसिटी SimpliCity कहते हैं।" महिंद्रा की मेटावर्स दुनिया जिसे SimpliCity के नाम से जाना जाएगा और यह एक वर्चुअल शहर Virtual City होगा। जिसे महिंद्रा ग्रुप ने मेटावर्स में बनाया है। इसे महिंद्रा ग्रुप की सॉफ्टवेयर Software कंपनी टेक महिंद्रा Tech Mahindra ने तैयार किया है। SimpliCity में कई चीजें होंगी, जिसमें एक कार डीलर Car Dealers, एनएफटी मार्केटप्लेस NFT Marketplace, वर्चुअल बैंक और गेमिंग सेंटर Virtual Banks & Gaming Centres भी रहेगा।