अडानी को पछाड़कर अंबानी बने नंबर 1, हुरुन रिच लिस्ट में फिर मारी बाजी

Share Us

530
अडानी को पछाड़कर अंबानी बने नंबर 1, हुरुन रिच लिस्ट में फिर मारी बाजी
04 Oct 2025
5 min read

News Synopsis

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी ने गौतम अडानी को पछाड़कर सबसे अमीर भारतीय का स्थान एक बार फिर से हासिल कर लिया है। बुधवार को जारी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार 9.55 लाख करोड़ रुपये (105 अरब डालर) की संपत्ति के साथ 68 वर्षीय रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन टॉप स्थान पर लौट आए हैं, जबकि 63 वर्षीय अडानी और उनका परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर है।

पहली बार टॉप-3 में महिला भी

इस सूची के इतिहास में पहली बार कोई महिला टॉप तीन में जगह बनाने में कामयाब रही है। 44 वर्षीय रोशनी नादर मल्होत्रा और उनके परिवार ने 2.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वह न केवल भारत की सबसे अमीर महिला बनीं, बल्कि टॉप 10 में सबसे कम उम्र की महिला भी हैं। 

ये हैं, देश के टॉप-10 अरबपति

रैंक नाम नेटवर्थ (2025) नेटवर्थ में बदलाव कंपनी
1 मुकेश अंबानी और परिवार 9,55,410 रुपए -6% रिलायंस इंडस्ट्रीज
2 गौतम अ डानी और परिवार 8,14,720 रुपए -30 अ डानी ग्रुप
3 रोशनी नादर मल्होत्रा और परिवार 2,84,120 रुपए सूची में नई एचसीएल
4 सायरस एस पूनावाला और परिवार 2,46,460 रुपए -15% सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
5 कुमार मंगलम बिरला और परिवार 2,32,850 रुपए -1% आदित्य बिरला ग्रुप
6 नीरज बजाज और परिवार 2,32,680 रुपए 43% बजाज ग्रुप
7 दिलीप सांघवी 2,30,560 रुपए -8% सन फार्माक्युटिकल इंडस्ट्रीज
8 अजीम प्रेमजी और परिवार 2,21,250 रुपए 16% विप्रो
9 गोपीचंद हिंदुजा और परिवार 1,85,310 रुपए -4% हिंदुजा ग्रुप
10 राधाकिशन दमाणी और परिवार 1,82,980 रुपए -4% एवेन्यू सुपरमार्ट्स

देश में 350 से ज्यादा हैं, अरबपति

इस सूची का 2025 संस्करण भारत के अरबपति समुदाय में विस्तार का प्रतीक है। देश में अब 350 से ज्यादा अरबपति हैं, जो 13 साल पहले इस सूची के पहली बार प्रकाशित होने के बाद से छह गुना ज्यादा हैं। कुल मिलाकर 1,687 व्यक्तियों की संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है। सूची में 284 नए लोग जुड़े हैं। सूची में शामिल सभी लोगों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले साल की तुलना में पांच प्रतिशत ज्यादा है। यह आंकड़ा स्पेन के जीडीपी से भी ज्यादा है, और भारत की जीडीपी के लगभग आधे के बराबर है। 

हर हफ्ते बन रहा नया अरबपति

पिछले दो वर्षों में भारत में औसतन हर सप्ताह एक नया अरबपति बना है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है, कि भारत के सबसे धनी व्यक्तियों ने प्रतिदिन 1,991 करोड़ रुपये की दर से संपत्ति अर्जित की है। सबसे ज्यादा फायदा नीरज बजाज के नेतृत्व वाले बजाज परिवार को हुआ और उनकी संपत्ति 69,875 करोड़ रुपये बढ़कर 2.33 लाख करोड़ रुपये हो गई और सूची में वह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

शाहरुख पहली लिस्ट में, अरविंद श्रीनिवास सबसे युवा

अमीरों के क्लब में अब शाहरुख खान भी सबसे कम उम्र के अरबपतियों की बात करें तो परप्लेक्सिटी के 31 वर्षीय फाउंडर अरविंद श्रीनिवास ने 21,190 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ सूची में जगह बनाई।

जेप्टो के को-फाउंडर कैवल्य वोहरा (22) और आदित पलिचा (23) भी इस सूची में हैं। शाहरुख खान पहली बार अरबपति क्लब में शामिल हुए और उनकी संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये हो गई। पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा भी अरबपतियों की सूची में वापस आ गए जब कंपनी के शेयर की कीमत में भारी उछाल के साथ उनकी संपत्ति 15,930 करोड़ रुपये हो गई।

451 अरबपतियों के साथ मुंबई टॉप पर

संख्या के लिहाज से देखें तो मुंबई 451 लोगों के साथ टॉप पर बना हुआ है। उसके बाद नई दिल्ली (223) और बेंगलुरु (116) का स्थान है। महिलाओं ने भी अपनी छाप छोड़ी है, और इस साल 101 ने सूची में जगह बनाई है। सूची में शामिल लोगों की औसत आयु 65 वर्ष है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए समान है। दिलचस्प बात यह है, कि 1990 के दशक में जन्मे 20 लोग अब इस विशिष्ट क्लब का हिस्सा हैं।