Amazon Fire TV Stick Lite लॉन्च, जानें डिटेल्स

Share Us

386
Amazon Fire TV Stick Lite लॉन्च, जानें डिटेल्स
14 Jun 2022
7 min read

News Synopsis

Amazon Fire TV Stick Lite को भारत में लांच कर दिया गया है। ये बिलकुल नए Alexa Voice Remote Lite के साथ पेश किया गया है। साथ में दिए गए रिमोट में Amazon Prime Video और Netflix समेत ऐप्स के एक्सेस के लिए अलग से कंट्रोल मिलेगा। इसमें Fire TV Stick Lite पर अन्य ऐप्स के एक्सेस के लिए शॉर्टकट Shortcuts भी शामिल है। Amazon ने 2020 में शुरू किए गए असली फायर टीवी स्टिक लाइट को पेश करने के करीब डेढ़ साल बाद नए Alexa Voice Remote Lite के साथ Fire TV Stick Lite पेश किया है।

कंपनी ने बीते साल Amazon Prime Video और Netflix एक्सेस कंट्रोल के साथ Fire TV Stick Voice Remote थर्ड जनरेशन भी पेश किया था। अगर फीचर्स की बात की जाए तो Alexa Voice Remote Lite के साथ Amazon Fire TV Stick Lite टेक्निकल तौर पर सितंबर 2020 में लांच किए गए डिवाइस जैसा है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB स्टोरेज दी गई है जो कि फुल-एचडी 1080 पिक्सल में कंटेंट स्ट्रीमिंग Content Streaming in Full-HD 1080P का सपोर्ट करता है।

वहीं अगर कीमत की बात करें तो, अमेजन इंडिया साइट Amazon India Site पर लिस्टिंग के अनुसार, नए Alexa Voice Remote Lite के साथ Amazon Fire TV Stick Lite की कीमत 2,999 रुपए रखी गई है। 

TWN Special