Amazfit Bip 3 सीरीज की दो स्मार्टवॉच भारत में हुई लांच

Share Us

278
Amazfit Bip 3 सीरीज की दो स्मार्टवॉच भारत में हुई लांच
29 Jun 2022
min read

News Synopsis

दिग्गज कंपनी Amazfit ने Amazfit Bip 3 सीरीज की दो स्मार्टवॉच भारत में लांच कर दी है। अमेजफिट ने भारतीय बाजार Indian Market में अपनी दो स्मार्टवॉच Amazfit Bip 3 और Amazfit Bip 3 Pro को लॉन्च कर दिया है। Amazfit की इन दोनों स्मार्टवॉच के फीचर्स काफी हद तक एक ही जैसे हैं। दोनों वॉच में बड़ा अंतर GPS का है।

Amazfit Bip 3 Pro में जीपीएस के साथ चार सैटेलाइट पॉजिशन Four Satellite Position का सपोर्ट मिलता है। दोनों वॉच में 1.69 इंच की डिस्प्ले दी गई है और 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Amazfit Bip 3 और Bip 3 Pro में प्लास्टिक केस Plastic Case है और साथ में सिंगल क्राउन दिया गया है।

वॉच में 1.69 इंच की TFT डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240x280 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 2.5D टेंपर्ड ग्लास का प्रोटेक्शन Tempered Glass Protection और डिस्प्ले एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग प्रोटेक्शन Anti Fingerprint Coating Protection के साथ आती है। दोनों वॉच केस साथ सिलिकॉन स्ट्रैप भी मिलता है।

अगर कीमत की बात की जाए तो Amazfit Bip 3 की कीमत 3,499 रुपए है लेकिन आज इसकी बिक्री अमेजन इंडिया Amazon India से 2,999 रुपए में हुई है। Amazfit Bip 3 को ब्लैक Black, ब्लू और पिंक Blue & Pink कलर में खरीदा जा सकता है। 

TWN In-Focus