एलेक्स क्रूज बन सकते हैं एयर इंडिया के नए सीईओ

Share Us

473
एलेक्स क्रूज बन सकते हैं एयर इंडिया के नए सीईओ
04 Feb 2022
6 min read

News Synopsis

British Airways के पूर्व चेयरमैन Former Chairman और सीईओ एलेक्स क्रूज Alex Cruz एयर इंडिया Air India के नए सीईओ Chief executive officer बनाए जा सकते हैं। क्रूज को एयरलाइंस इंडस्ट्री  Airlines Industry का काफी अच्छा अनुभव है। उन पर एयर इंडिया के विस्तार की बड़ी जिम्मेदारी होगी। एक समय एयर इंडिया देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस थी। लेकिन समय के साथ-साथ हालत खराब होती चली गई है। केंद्र सरकार ने हाल ही में इसे टाटा ग्रुप Tata Group के हवाले कर दिया है। ब्रिटिश एयरवेज ने अक्टूबर 2020 में 13,000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी। तब एलेक्स क्रूज ने इस एयरलाइंस कंपनी के सीईओ पद से इस्तीफ दे दिया था। इससे पहले वह लो कॉस्ट स्पेनिश एयरलाइंस Spanish Airlines व्यूएलिंग के प्रमुख थे। इस तरह उन्हें लो कॉस्ट एयरलाइंस कंपनी चलाने का भी अच्छा अनुभव है। उन्होंने ओहियो यूनिवर्सिटी Ohio University से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग Industrial Engineering की पढ़ाई की है। वह आईईएसई बिजनेस स्कूल IESE Business School में प्रोफेसर भी हैं। अभी वह कई कंपनियों के बोर्ड मेंबर Board Member हैं।