कारोबार को शानदार तरीके से आकाश अंबानी ने संभाला, ‘Time100 Next’ लिस्ट में हुई एंट्री

Share Us

439
कारोबार को शानदार तरीके से आकाश अंबानी ने संभाला, ‘Time100 Next’ लिस्ट में हुई एंट्री
29 Sep 2022
min read

News Synopsis

Reliance: भारत के दिग्गज उद्योग पति मुकेश अंबानी Mukesh Ambani के बेटे और रिलायंस जियो  Reliance Jio के चेयर मैन आकाश अंबानी Akash Ambani की एंट्री टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट Time 100 Next List में हो गई है। टाइम मैगजीन Time Magazine ने रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी को टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट में जगह दी है। उन्हें लीडर्स कैटेगरी Leaders Categories में चुना गया है। आकाश अंबानी के बारे में टाइम मैगजीन का कहना है कि वे बिजनेस बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने Google और Facebook के साथ अरबों डॉलर की निवेश डील पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आकाश अंबानी टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट में शुमार होने वाले एकलौते भारतीय हैं। दुनिया के उभरते सितारे आकाश अंबानी के बारे टाइम मैगजीन की राय है कि मात्र 22 वर्ष की उम्र में ही आकाश अंबानी को जियो के बोर्ड  Jio Board में जगह मिल गई थी। और इसी वर्ष जून में उन्हें, भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी जियो की कमान सौंप दी गई। 42 करोड़ 60 लाख ग्राहकों वाली रिलायंस जियो को संभालने की जिम्मेदारी अब चेयरमैन आकाश अंबानी के कंधों पर है।

गौर करने वाली बात ये है कि रिलायंस जियो का 5जी रोलआउट 5G Rollout आकाश अंबानी की निगरानी में हो रहा है। कंपनी की योजना दीवाली तक दिल्ली Delhi, मुंबई Delhi सहित कुछ अन्य मैट्रों में 5जी लॉन्च करने की है। अकेली जियो ही है जिसने 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड खरीदा है और यह अकेला स्पेक्ट्रम बैंड है जिस पर स्टैंड-अलोन 5जी नेटवर्क Stand-alone 5G Network यानी True 5G चल सकता है।