News In Brief Business and Economy
News In Brief Business and Economy

रूस-यूक्रेन में समझौता, खाद्य संकट से मिल सकती है राहत

Share Us

308
रूस-यूक्रेन में समझौता, खाद्य संकट से मिल सकती है राहत
25 Jul 2022
8 min read

News Synopsis

रूस-यूक्रेन Russia-Ukraine के बीच जारी युद्ध के चलते पूरी दुनिया को खाद्य संकट Food Crisis से जूझना पड़ रहा है। रूस Russia और यूक्रेन Ukraine के बीच चल रहे युद्ध का आज 150वां दिन है। इस बीच अच्छी खबर ये है कि इस युद्ध में पहली बार रूस और यूक्रेन के बीच एक मुद्दे को लेकर समझौता हुआ है। शुक्रवार को दोनों देशों ने एक समझौता किया, जिसके तहत अब ब्लैक सी में फंसे अनाज के जहाजों को दुनियाभर में सप्लाई के लिए जाने दिया जाएगा। वो जहाज जो अब तक इस युद्ध की वजह से यूक्रेन के बंदरगाहों पर फंसे हुए थे। इस समझौते पर रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और यूक्रेन के आवास और शहरी मामलों के मंत्री ओलकजान्डर कुबराकोव Russian Defense Minister Sergei Shoigu and Ukraine's Minister of Housing and Urban Affairs Oleksandr Kubrako ने हस्ताक्षर किए हैं। 

गौरतलब है कि युद्ध में अब तक तो दोनों देशों के बीच ना जाने कितनी ही मुलाकातें हुईं, लेकिन बात किसी भी समझौते तक नहीं पहुंची। पर अब शायद समझौते का रास्ता ही दोनों देशों को रास आ रहा है। शुक्रवार को दोनों देशों ने एक समझौता किया। अब काला सागर Black Sea में फंसे अनाज के जहाज वहां से निकल सकेंगे। इस बारे में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस UN Secretary General Antonio Guterres ने कहा कि यह उम्मीद की, संभावना की, दुनिया के लिए राहत की किरण है जिसकी काफी जरूरत थी। यह समझौता यूक्रेन को 2.2 करोड़ टन अनाज और अन्य कृषि उत्पादों का निर्यात करने में सक्षम बनाएगा। 

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच इस साल फरवरी से ही युद्ध जारी है। यह दोनों ही देश अनाज निर्यात के मामले में पावरहाउस हैं। इन्हीं दोनों देशों से दुनिया की गेहूं की 24 फीसदी जरूरते पूरी होती हैं। इतना ही नहीं दुनिया की 57 फीसदी सुरजमुखी के तेल Sunflower Oil की जरूरत भी रूस-यूक्रेन Russia-Ukraine ही पूरी करते हैं।