होली के बाद गर्मी के साथ भीषण लू चलने की संभावना

Share Us

365
होली के बाद गर्मी के साथ भीषण लू चलने की संभावना
16 Mar 2022
7 min read

News Synopsis

भारत India के कुछ राज्यों some states में होली Holi के बाद गर्मी के साथ-साथ भीषण लू severe heat wave चलने का अनुमान जताया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग Indian Meteorological Department (IMD) ने सौराष्ट्र Saurashtra, कच्छ Kutch, कोंकण और पश्चिम राजस्थान Konkan and West Rajasthan में भीषण गर्मी की स्थिति का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने पश्चिम मध्य प्रदेश West Madhya Pradesh, गुजरात Gujarat, पूर्वी राजस्थान East Rajasthan और ओडिशा Odisha में भीषण गर्मी की संभावना जताई है। मार्च शुरू होते ही देश के कई राज्यों में गर्मी Heat की तपिश बढ़ने लगी है। IMD के अनुसार भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ सकती है। सर्दियों के बाद देश के कई हिस्सों में रिकॉर्ड तापमान record temperature देखा जा रहा है और कई राज्यों में आने वाले दिनों में लू चलने की भी संभावना जताई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। साथ ही लोगों को गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली Delhi और मुंबई Mumbai में मार्च में ही असामान्य उच्च तापमान दर्ज किया गया, जहां पारा रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में सामान्य तापमान से आठ डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया। विभाग ने मुंबई में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों के दौरान कोंकण Konkan  और गुजरात Gujarat में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की भविष्यवाणी नहीं की गई है।

TWN In-Focus