प्रतिंबध के बाद भी रूस से भारत में 6 गुना बढ़ा कोयले का आयात

Share Us

316
प्रतिंबध के बाद भी रूस से भारत में 6 गुना बढ़ा कोयले का आयात
20 Jun 2022
min read

News Synopsis

वैश्विक प्रतिबंधों Global Sanctions के बाद भी रूस Russia से भारत India में छह गुना कोयले का आयात Coal Imports बढ़ गया है। वहीं, 20 दिनों में रूस के साथ भारत के तेल व्यापार का मूल्य Oil Trade Values 31 गुना से अधिक बढ़कर 2.22 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में तेल की खरीद औसतन 111.08 करोड़ डॉलर प्रति दिन थी, जो पिछले तीन महीने में खर्च किए गए जो 3.11 करोड़ डॉलर से तीन गुना अधिक है।

भारत ने इस साल जून के शुरुआती 20 दिनों में ही रूस से 33.11 करोड़ डॉलर के कोयले का आयात किया है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले छह गुना अधिक है। इसके अलावा भारत कच्चा तेल भी रूस से रिकॉर्ड स्तर पर आयात Imports at Record Levels कर रहा है। वैश्विक प्रतिबंधों के बावजूद भारत द्वारा रूस से आयात किए जाने वाले कोयले में तेज उछाल देखने को मिला है।

गौर करने वाली बात ये है कि रूस कोयले पर 30 फीसदी तक की छूट दे रहा है। कई देशों द्वारा प्रतिबंध लगाने के बावजूद भारत ने रूस से कोई व्यापार नहीं रोका है। भारत ने कहा है कि यूक्रेन में हिंसा Violence in Ukraine खत्म होनी चाहिए। लेकिन रूस से अचानक वस्तुओं की खरीद बंद कर देने से वैश्विक दामों में उथल-पुथल मचेगी और उसके ग्राहकों को नुकसान Consumer Damage होगा।

अमेरिकी अधिकारियों US Authorities ने भारत से कहा है कि रूस से ईंधन के आयात Fuel Imports पर कोई रोक नहीं है लेकिन इसमें बहुत तेजी भी नहीं आनी चाहिए।