News In Brief Government Policies
News In Brief Government Policies

केंद्रीय विभागों में खाली पड़े करीब 10 लाख पद

Share Us

459
केंद्रीय विभागों में खाली पड़े करीब 10 लाख पद
22 Jul 2022
8 min read

News Synopsis

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi ने केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले विभागों में अगले 18 महीनों में 10 लाख नौकरी देने का ऐलान किया था। इसके लिए सभी मंत्रालयों, विभागों और केंद्रीय एजेंसियों को भर्ती करने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में संसद में बुधवार को सरकार ने बताया कि केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों Union Ministries and Departments में फिलहाल 10 लाख पद खाली हैं। केंद्र सरकार ने संसद को दिए लिखित जवाब में कहा कि, 1 मार्च, 2021 तक 40.35 लाख स्वीकृत पदों के मुकाबले केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में केवल 30.55 लाख कर्मचारी थे, जो लगभग 9.8 लाख कर्मचारियों की कमी को दर्शाता है।

आपको बता दें कि इसके लिए सरकार ने 2016 के आंकड़े भी प्रस्तुत किए जब 1 मार्च 2016 तक 36.3 लाख स्वीकृत पद थे जबकि 32.2 लाख सरकारी कर्मचारी पद पर थे। इससे पता चलता है कि पिछले पांच वर्षों में सरकार में स्वीकृत पदों में लगभग 11% की वृद्धि हुई है। इसके बजाय कर्मचारियों की संख्या में 5% से अधिक की कमी आई है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 14 जून को ऐलान किया था कि अगले 18 महीनों में केंद्र सरकार में 10 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। लोकसभा में एक जानकारी देते हुए केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह Union Minister of State for Personnel Jitendra Singh ने बताया कि 3 मार्च, 2011 तक केंद्रीय विभागों Central Departments में तैनात कुल 30,87,278 कर्मचारियों में से 3,37,439 महिला कर्मचारी Women Employees हैं। उन्होंने यह जानकारी रोजगार और प्रशिक्षण महानिदेशालय Directorate General of Employment and Training श्रम मंत्रालय Ministry of Labor द्वारा केंद्र सरकार के कर्मचारियों की जनगणना के मुताबिक दी है।