फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2021 में 6 सबसे धनी महिलाएं
4833
07 Oct 2021
1 min read
News Synopsis
फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट में भारत की 6 महिलाओं के नाम हैं। इनमें सबसे पहला नाम ओ.पी जिंदल समूह की सावित्री जिंदल (1.75 लाख करोड़ रुपए), दूसरा हैवेल्स की विनोद राय गुप्ता, फिर यूएसवी प्राइवेट लिमिटेड की लीना तिवारी, बायजू जियो की सह संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ, बायोकॉन की एमडी किरण मजूमदार शॉ और अमलगमेशंस फैमिली की मल्लिका श्रीनिवासन का नाम शामिल है। इस लिस्ट में सभी का ध्यान सबसे युवा धनी महिला दिव्या गोकुलनाथ ने खींचा है। 35 वर्षीय दिव्या गोकुलनाथ की संपत्ति 30,294 करोड़ है। फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट में उनका स्थान 47वां है। इसके अलावा इस लिस्ट में मुकेश अंबानी लगातार 14वीं बार नंबर वन रहे।


