देश में चार साल में हुए 36.29 लाख साइबर अटैक, सरकार ने दी जानकारी

Share Us

326
देश में चार साल में हुए 36.29 लाख साइबर अटैक, सरकार ने दी जानकारी
20 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

भारत India में 2019 से अब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Union Minister of State for Home अजय कुमार मिश्रा Ajay Kumar Mishra ने 36.29 लाख साइबर सुरक्षा को लेकर घटनाएं होने का दावा किया है। राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने मंगलवार को लोकसभा Lok Sabha में एक लिखित प्रश्न के जवाब में कहा कि पिछले चार साल में देश के साइबर सुरक्षा Cyber Security में सेंध की 36.29 लाख कोशिशें हो चुकी हैं। जबकि 2021 में साइबर अटैक Cyber Attacks की सबसे ज्यादा कोशिशें की गईं हैं।

उन्होंने कहा कि ये घटनाएं 2019 से जून 2022 तक हुईं और सरकार ने इनकी जांच के लिए कई महत्वपूर्ण कदम Important Steps भी उठाए। अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि, भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम Indian Computer Emergency Response Team (सर्ट-इन) की रिपोर्ट और ट्रैक की गई जानकारी के मुताबिक देश में 2019 से जून 2022 तक देश में 36.29 लाख साइबर सुरक्षा की घटनाएं ट्रैक की गईं हैं। राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने कहा कि  2019 में लगभग चार लाख, 2020 में 12 लाख, 2021 में 14 लाख और 2022 में अब तक करीब 6.74 लाख साइबर सुरक्षा की घटनाएं ट्रैक की गई हैं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने साइबर सुरक्षा को बढ़ाने और साइबर हमलों को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय किए हैं। हमने कंप्यूटर और नेटवर्क सिक्योरिटी Computer and Network Security के लिए लेटेस्ट साइबर खतरों के बारे में लगातार अलर्ट और एडवाइजरी Alerts and Advisories भी जारी की है। उन्होंने कहा कि सरकार सक्रिय रूप से खतरों को कम करने और उन पर निगरानी के लिए एक ऑटोमेटिक साइबर थ्रेट एक्सचेंज प्रोग्राम Automatic Cyber Threat Exchange Program भी चला रही है।

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों Chief Information Security Officers (सीआईएसओ) को साइबर सुरक्षा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारियों Role and Responsibilities के अनुपालन के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।