News In Brief Auto
News In Brief Auto

2022 Lexus ES 300h: लेक्सस की लग्जरी कार का नया अपडेटेड मॉडल लॉन्च, जानें खूबियां

Share Us

956
2022 Lexus ES 300h: लेक्सस की लग्जरी कार का नया अपडेटेड मॉडल लॉन्च, जानें खूबियां
12 Oct 2022
min read

News Synopsis

दिग्गज जापानी वाहन निर्माता Japanese automaker कंपनी टोयोटा Toyota की लग्जरी कार विंग लेक्सस Lexus  ने मंगलवार को भारत में 2022 Lexus ES 300h को 59.71 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। नई Lexus ES 300h दो ट्रिम्स - Exquisite और Luxury में उपलब्ध है। Lexus ES 300h के Exquisite ट्रिम की कीमत 59.71 लाख (एक्स-शोरूम) और Luxury ट्रिम की कीमत 65.81 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। अपने पिछले मॉडल की तुलना में नया अपडेटेड मॉडल new updated model 21,000 रुपए महंगा है।

यह लग्जरी सेडान luxury sedan भारत में बनाई जाती है, जिससे भारत दुनिया में चौथा देश बन जाता है जहां ES 300h स्थानीय रूप से निर्मित की जाती है। Lexus ने ES 300h का स्थानीय उत्पादन 2020 में शुरू किया था। यह दुनिया भर में और भारत में जापानी कार ब्रांड की सबसे सफल कार है। 2017 में भारत में अपना कामकाज शुरू करने के बाद, लेक्सस इस समय देश में 6 कारें बेचती है। ये हैं NX (एनएक्स) एसयूवी, RX (आरएक्स) एसयूवी, LX (एलएक्स) एसयूवी, ES (ईएस) सेडान, LS (एलएस) सेडान और LC (एलसी) कूपे।

लेक्सस कारों की कीमत 59.71 लाख रुपये से लेकर 2.33 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। वहीं ES सेडान के 2022 मॉडल की बात करें तो, Lexus ES 300h एक सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन hybrid electric powertrain के साथ आती है। वाहन निर्माता का दावा है कि इसमें एक नया लेक्सस इम्बलेम, ज्यादा स्टोरेज स्पेस और सेंटर कंसोल के आसपास आसान पहुंच मिलता है।