हर किसी की चाहत होती है कि वो भी अच्छे और महंगे महंगे brand के products ख़रीदे। ऐसे ही कुछ महंगे फैशन ब्रांड हैं जिनके ड्रेस, शूज,और परफ्यूम आदि ऐसी कई चीज़ें हैं। इन महंगे फैशन ब्रांड के products का collection हर कोई अपने पास रखना चाहता है। हर किसी की यह इच्छा रहती है कि दुनिया के सबसे महंगे फैशन ब्रांड के ड्रेस dresses, शूज shoes, परफ्यूम perfume उसके वार्डरोब में दिखें। दुनिया में बहुत सारे brand ऐसे हैं जिनका एक नाम है, एक रुतबा है और जिनकी आज पूरी दुनिया दीवानी है।
हम लोग अक्सर बातें करते हैं कि महंगाई बहुत बढ़ गयी है। महंगाई ने हमारा जीना मुश्किल कर रखा है। हम कैसे इतनी महंगी चीज़ें खरीदेंगे। कई बार तो हमारे पास इतने पैसे नहीं होते हैं इसलिए हम इतनी महंगी चीज़ें नहीं खरीद पाते हैं। किसी भी चीज के rate यदि थोड़े से भी ज्यादा होते हैं तो हमे वो चीज बहुत महंगी लगती है। लेकिन अगर आप कुछ सबसे महंगे फैशन ब्रांड का rate सुनोगे तो हैरान हो जाओगे। आप विश्वास नहीं कर पाओगे कि ये चीज़ें इतनी महंगी भी हो सकती हैं। ऐसे ही कुछ फैशन ब्रांड के ड्रेस, शूज, परफ्यूम आदि बहुत ही महंगे बिकते हैं। इन फैशन ब्रांड्स का इतना नाम है कि लोग इनके दीवाने हैं और इन महंगे brand के products खरीदते हैं। चलिए आज जानते हैं ऐसे ही कुछ महंगे फैशन ब्रांड और उनके collection के बारे में।
गूची Gucci
गूची Gucci का नाम आज किसी को बताने की जरुरत नहीं है और ऐसा क्यों है ये भी शायद बताने की जरुरत नहीं है। इस ब्रांड की स्थापना 1920 में गूच्चियो गूची Guccio Gucci ने की थी और 1921 में पहला स्टोर खोला था। पहले वह पेरिस Paris में एक अप्रवासी होटल कर्मी थे। यह कंपनी अल्ट्रा-रिच के लिए हाई-एंड एपियरल्स High-end apparels, बैग्स bags, शूज shoes और अन्य आइटम बनाती है। गुची जो अब हॉलीवुड सेलेब्स hollywood celebs के बीच काफी लोकप्रिय है। गूची के उत्पाद products काफी स्टाइलिश होते हैं और साथ ही फैशनेबल fashionable और महंगे भी होते हैं। बड़े बड़े स्टार्स के पास गूची के प्रॉडक्ट जरूर होते हैं। गूची को दुनिया के सबसे बड़े लक्जरी ब्रांड luxury brand में भी शुमार किया जाता है। गूची ने इस ब्रांड की शुरुआत लेदर बैग्स बनाकर की थी। गूची की जीनियस जींस genius jeans ने गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड्स Guinness Book of World Records में भी अपना नाम दर्ज कराया था। गूची की बेल्ट स्टुअर्ट ह्यूज Belt Stuart Hughes की कीमत ढाई लाख डॉलर्स यानी लगभग डेढ़ करोड़ रुपये से भी अधिक है।
लुई वुतॉन Louis Vuitton
लुई वुतॉन फ्रांस की एक विख्यात कंपनी है। एलवी (LV) यह लेबल अपने एलवी (LV) मोनोग्राम monogram के कारण अच्छी तरह से जाना जाता है, जो इसके अधिकतर उत्पादों पर लगा होता है। इसके उत्पाद कई हैं जिनमें लक्ज़री संदूकों और चमड़े के उत्पादों leather products, कपड़े, जूते shoes, घड़ियां watch, गहने jewelry, सहायक सामग्रियां, धूप के चश्मे sunglasses और किताबें शामिल हैं। कंपनी दुनिया भर में 460 से अधिक दुकानों के साथ 50 देशों में काम करती है। Louis Vuitton कंपनी एक सेलिब्रिटी का पालन करती है और इसमें प्रसिद्ध मॉडल, संगीतकार और अभिनेता शामिल हैं। जैसे कि जेनिफर लोपेज Jennifer Lopez , कीथ रिचर्ड्स Keith Richards, सीन कॉनरी , मैथियास शोएना , मैडोना Madonna, एंजेलीना जोली , गिसेल बुंडचेन Gisele Bundchen, मिखाइल गोर्बाचेव आदि। लूई वीटॉन दुनिया के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय फैशन हाउसों International Fashion Houses में से एक है। इसके टैम्बोर मोनोग्राम घड़ियों की कीमत $ 26,000 से ऊपर है और उनके कुछ बैग की कीमत $ 10,000 से अधिक है। यह एक कीमती ब्रांड है। कंपनी लूईवीटॉनडॉटकॉम (LouisVuitton.com) के माध्यम से अपने उत्पादों को वितरित करता है।
हर्मेस Hermes
थियरी हर्मेस ने 1837 में पेरिस में वर्कशॉप के रूप में कंपनी की स्थापना की थी। हर्मेस, एक फ्रांसीसी लक्जरी सामान निर्माता French Luxury Goods Manufacturer है। रैंकिंग अध्ययनों में इसे लगातार दुनिया के सबसे मूल्यवान लक्जरी ब्रांड के रूप में स्थान दिया गया है। ग्लोबल ब्रांड वैल्यूएशन फर्म इंटरब्रांड Global Brand Valuation Firm Interbrand के अनुसार, हर्मेस बेस्ट ग्लोबल ब्रांड्स best global brands 2020 में 28 वें स्थान पर आया है। लाइफस्टाइल के मामले में लंबे समय से ये कंपनी काम कर रही है। 18.0 बिलियन अमरीकी डालर के ब्रांड वैल्यूएशन के साथ, यह लुई वीटन louis vuitton से पीछे है, जो 31.7 बिलियन अमरीकी डालर के मूल्यांकन के साथ 17 वें स्थान पर है। वर्तमान में, हर्मेस ब्रांड नाम के उत्पादों की श्रेणी में चमड़े के सामान leather goods, जीवन शैली के सामान, फर्नीचर furniture, perfume, सुगंध, घड़ियां, गहने, पहनने के लिए तैयार और काठी saddlery शामिल हैं। 2011 में, अर्मेज़ बिर्किन बैग को एक नीलामी में $ 203,150 में बेचा गया था। मूल रूप से, उनका इरादा काठी saddle, लगाम bridle और अन्य चमड़े की सवारी गियर, प्रदान करके यूरोपीय रईसों European nobles की जरूरतों को पूरा करना था। 20वीं सदी की शुरुआत में, थिएरी के बेटे चार्ल्स-एमिल हर्मेस Charles-Emile Herms ने कंपनी की दुकान को पेरिस में 24 रुए डू फ़ाउबोर्ग सेंट-ऑनोर 24 Rue du Faubourg Saint-Honoré Paris, France में स्थानांतरित कर दिया, जहाँ यह आज भी बनी हुई है और कंपनी का वैश्विक मुख्यालय global headquarter है।
शनेल Chanel
सबसे महंगे टॉप पांच कपड़ों के ब्रांड्स clothing brands में शनेल भी है. इस ब्रांड का हेडक्वार्टर फ्रांस France में मौजूद है। शनैल की स्थापना 1910 में फैशन के दिग्गज गैब्रिएल “कोको” शनैल Gabrielle "Coco" Chanel की तरफ से पेरिस में एक हैट बुटीक hat boutique के रूप में की गई थी। पेरिस से शुरू किया गया सफर आज दुनियाभर में प्रसिद्ध है। कोको शनेल फ्रांस की मशहूर फैशन डिजाइनर fashion designer थीं और उन्हें पहले विश्वयुद्ध के बाद के दौर में महिलाओँ की पारंपरिक छवि में बड़ा बदलाव का श्रेय दिया जाता है। शनेल के डिजाइन का दायरा फैशन से कहीं आगे निकल कर नई दिशाओं में बढ़ा। कपड़ों के अलावा गहने, हैंड बैग handbag और परफ्यूम perfume पर भी उनकी सोच और कल्पना ने रंग बिखेरे, उनकी खास परफ्यूम शनेल नं. 5 Chanel no. 5 कई दशक बीत जाने के बाद भी दुनिया के सबसे मशहूर परफ्यूम के हिस्से की सुर्खियां बटोर रही है। उनकी सबसे लोकप्रिय और महंगी वस्तुओं में से एक 'द शनेल डायमंड फॉरएवर' Diamond Forever क्लासिक बैग है। बहुत सारे कलाकारों और डिजाइनरों को उनकी छांव तले जमने, उभरने और संवरने का मौका मिला। पेरिस के परफ्यूम विश्वभर में मशहूर हैं। मेंस mens के लिए इसके परफ्यूम आकर्षण का केंद्र हैं।