YouTube ने AI ऑटो-डबिंग फीचर लॉन्च किया

50
07 Feb 2026
7 min read

News Synopsis

यदि आप यूट्यूब वीडियो देखना पसंद करते हैं, तो आपके लिए कमाल का फीचर आ गया है, अब यूट्यूब वीडियो को आप अपनी भाषा में भी सुन सकते हैं, क्योंकि YouTube ने अपने AI पावर्ड Auto-Dubbing फीचर को अब सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया है, इस टेक्नोलॉजी की मदद से वीडियो की बोली गई भाषा अपने आप ट्रांसक्राइब और दूसरी भाषा में डब हो जाती है, अब नॉन-म्यूजिक वीडियो 27 अलग-अलग भाषाओं में सुने जा सकेंगे, कंपनी ने साथ ही नई Expressive Speech और Preferred Language जैसे फीचर भी जोड़े हैं, इससे वीडियो देखने का अनुभव ज्यादा नेचुरल और कंट्रोल्ड होगा।

Auto-Dubbing में मिलेगा 27 भाषाओं का सपोर्ट

YouTube ने अपने AI आधारित Auto-Dubbing फीचर को सभी चैनलों और सभी दर्शकों के लिए रोलआउट कर दिया है, यह फीचर वीडियो की आवाज को अपने आप टेक्स्ट में बदलता है, और फिर दूसरी भाषा में डब कर देता है, शुरुआत में इसे VideoCon 2023 में पायलट के तौर पर पेश किया गया था, बाद में इसे जानकारी और नॉलेज आधारित वीडियो तक सीमित रखा गया था, अब यह सभी नॉन-म्यूजिक वीडियो पर काम करेगा, कुल 27 भाषाओं के सपोर्ट के साथ अब दर्शक ज्यादा कंटेंट अपनी पसंदीदा भाषा में देख और सुन सकेंगे।

AI आवाज अब ज्यादा नेचुरल, Expressive Speech फीचर लॉन्च

YouTube ने डब की गई आवाज को कम रोबोटिक और ज्यादा इंसानी बनाने पर भी काम किया है, इसके लिए Expressive Speech नाम का नया फीचर जोड़ा गया है, यह फीचर क्रिएटर की आवाज की भावना और एनर्जी को बेहतर तरीके से पकड़ने की कोशिश करता है, फिलहाल यह आठ भाषाओं में उपलब्ध है, जिनमें अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, हिंदी, इंडोनेशियन, इटैलियन, पुर्तगाली और स्पेनिश शामिल हैं, कंपनी का कहना है, कि इससे डब किया गया कंटेंट ज्यादा रियल और सुनने में सहज लगेगा।

Preferred Language सेटिंग से यूजर के हाथ में कंट्रोल

यूट्यूब ने माना कि पहले Auto-Dubbing में अकाउंट की डिफॉल्ट भाषा के आधार पर ही डब ऑडियो दिखाया जाता था, जो कई यूजर्स के लिए सीमित अनुभव देता था, खासकर मल्टीलिंगुअल यूजर्स या वे लोग जो ओरिजिनल भाषा में वीडियो देखना चाहते हैं, इसे ध्यान में रखते हुए अब Preferred Language सेटिंग जोड़ी गई है, इसके जरिए यूजर अपनी पसंद की डब भाषा चुन सकते हैं, जरूरत पड़ने पर Auto-Dubbing को पूरी तरह बंद भी किया जा सकता है, इससे देखने का अनुभव ज्यादा व्यक्तिगत बनता है।

Lip Sync टेस्टिंग और स्मार्ट फिल्टर भी शामिल

प्लेटफॉर्म एक नए Lip Sync फीचर की भी टेस्टिंग कर रहा है, यह टेक्नोलॉजी ट्रांसलेटेड ऑडियो के साथ स्पीकर के होंठों की मूवमेंट को मैच करने की कोशिश करती है, जिससे वीडियो ज्यादा इमर्सिव लगे, ऐसा फीचर पहले से Instagram और Facebook Reels में देखा जा चुका है, YouTube ने यह भी स्पष्ट किया है, कि उसका वीडियो लेवल फिल्टर अपने आप पहचान लेता है, कि कौन से वीडियो डब नहीं होने चाहिए, जैसे म्यूजिक वीडियो या साइलेंट व्लॉग, जहां डबिंग का कोई मतलब नहीं होता, इससे फीचर का उपयोग ज्यादा सटीक तरीके से होगा।

Podcast

TWN In-Focus