Wuling Air EV मिनी इलेक्ट्रिक कार पेश, मिलेगी 300 किमी रेंज

556
18 Jun 2022
7 min read

News Synopsis

Wuling Air EV को इंडोनेशिया Indonesia में पेश किया गया है। Gizmochina के अनुसार, यह नवंबर 2022 में बाली में होने वाले G20 Summit के लिए आधिकारिक कार पार्टनर है। Wuling Air EV इंडोनेशिया में 2022 की दूसरी छमाही में लॉन्च होगी। उम्मीद की जा रही है कि इंडोनेशिया के बाद यह इलेक्ट्रिक कार Electric Car चीन China में पेश की जाएगी। इसकी कीमत का अनुमान है कि इंडोनेशिया में Wuling Air EV की कीमत डॉलर के हिसाब से $8,250 से $9,745 के बीच हो सकती है।

आपको बता दें कि Wuling Air EV कुछ हद तक Hong Guang Mini EV की तरह है, लेकिन इसके डिजाइन में कई अंतर साफतौर पर देखने को मिलते हैं। Wuling Air EV इलेक्ट्रिक कार Hong Guang Mini EV की तुलना में अधिक खूबसूरत लगती है। यह ग्लोबल स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म Global Small Electric Vehicle Platform पर आधारित है और कुछ अच्छे फीचर्स के साथ आती है।

Wuling Air EV के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें 40HP फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर Front-mounted Electric Motor मिलती है, जिसकी बदौलत यह इलेक्ट्रिक माइक्रो कार 100 किमी / घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी Lithium Iron Phosphate Battery को शामिल किया गया है और कंपनी का दावा है कि यह कार सिंगल चार्ज में लगभग 300km की जबरदस्त रेंज देगी। हालांकि, माइक्रो ईवी के बैटरी पैक की क्षमता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

Podcast

TWN In-Focus