यूपी वॉरियर्ज ने इस साल नीलामी से पहले जब दीप्ति शर्मा को रिलीज किया था। तभी तय हो गया था, कि इस ऑलराउंडर पर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मेगा नीलामी में सबसे बड़ा दांव लगेगा। नई दिल्ली में हुई नीलामी में हुआ भी ऐसा ही। दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्ज की टीम ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा और वह डब्ल्यूपीएल इतिहास की दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बन गईं।
सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम हैं, जिन्हें 2023 में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। पांच फ्रेंचाइजियों ने कुल 67 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। भारत की सबसे अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का आधार मूल्य 50 लाख रुपये था, और दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले उनके लिए बोली लगाई। दीप्ति को दिल्ली ने बेस प्राइस पर खरीदा, लेकिन यूपी ने राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का प्रयोग किया।
इसके बाद ऑक्शनर ने दिल्ली कैपिटल्स से अंतिम बोली पूछी तो उन्होंने 3.20 करोड़ रुपये का बड़ा दांव खेला, लेकिन यूपी ने आरटीएम का इस्तेमाल करते हुए अपनी पूर्व कप्तान को अपने साथ बरकरार रखा। 2023 नीलामी में दीप्ति को यूपी ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था। यूपी ने इसके अलावा शिखा पांडे पर 2.40 करोड़ रुपये में बड़ी राशि खर्च की और वह तीसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं।
दीप्ति शर्मा के अलावा न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया कर को मुंबई इंडियंस ने तीन करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। अमेलिया कर इस नीलामी में सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं। अमेलिया कर के लिए मुंबई और यूपी के बीच लंबी टक्कर देखने को मिली। 50 लाख के आधार मूल्य वाली इस खिलाड़ी के लिए कुल 26 बार बोली लगी, लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी।
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और यूपी वॉरियर्ज की पूर्व कप्तान एलिसा हीली का नहीं बिकना सबसे चौंकाने वाला रहा। एलिसा हीली के लिए किसी टीम ने बोली नहीं लगाई। उनके अलावा एलाना किंग, उमा छेत्री, ताजमिन ब्रेट्स, अमनदीप कौर जैसे बड़े नाम रहे, जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।
67 कुल खिलाड़ी बिकीं इस नीलामी में
277 खिलाड़ी पर लगी बोली
11 खिलाड़ियों को मिली एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि
40.80 करोड़ रुपये खर्च किए पांच फ्रेंचाइजियों ने नीलामी में
दीप्ति शर्मा, यूपी वॉरियर्ज, 3.2 करोड़
अमेलिया कर, मुंबई इंडियंस, 3 करोड़
शिखा पांडे, यूपी वॉरियर्ज, 2.4 करोड़
सोफी डिवाइन, गुजरात जायंट्स, 2 करोड़
मेग लैनिंग, गुजरात जायंट्स, 1.9 करोड़
चेनिले हेनरी, दिल्ली कैपिटल्स, 1.3 करोड़
दीप्ति शर्मा, यूपी वॉरियर्ज, 3.2 करोड़
शिखा पांडे, यूपी वॉरियर्ज, 2.4 करोड़
श्री चरणी, दिल्ली कैपिटल्स, 1.3 करोड़
आशा शोभना, यूपी वारियर्स, 1.1 करोड़
पूजा वस्त्रकर, आरसीबी, 85 लाख
अमेलिया कर (न्यूजीलैंड), मुंबई इंडियंस, 3 करोड़
सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), गुजरात जायंट्स, 2 करोड़
मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया), यूपी वॉरियर्ज, 1.9 करोड़
चेनिले हेनरी (वेस्टइंडीज), दिल्ली कैपिटल्स, 1.3 करोड़
फोबे लिचफील्ड (ऑस्ट्रेलिया), यूपी वॉरियर्ज, 1.2 करोड़
लौरा वोल्वार्ड्ट (द. अफ्रीका), दिल्ली कैपिटल्स, 1.1 करोड़
स्मृति मंधाना, आरसीबी, 3.4 करोड़
दीप्ति शर्मा, यूपी वॉरियर्ज, 3.2 करोड़
एश्ली गार्डनर, गुजरात जायंट्स, 3.2 करोड़
नैट सीवर ब्रंट, मुंबई इंडियंस, 3.2 करोड़