दुनिया की सबसे लंबी महिला

633
14 Oct 2021
1 min read

News Synopsis

कुछ लोगों की दुनिया में एक अलग ही पहचान होती है और इसी पहचान से वे पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो जाते हैं। कई लोग अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाते हैं, तो कुछ लोगों की ये भगवान की देन होती है। ऐसे ही 24-वर्षीय रुमेसा गेल्गि को दुनिया की सबसे लंबी जीवित महिला घोषित किया गया है। ये महिला तुर्की की रहने वाली हैं। रुमेसा गेल्गि का नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) में दर्ज किया गया है। रुमेसा गेल्गि जेनेटिक डिसऑर्डर Weaver Syndrome (वीवर सिंड्रोम) से ग्रस्त हैं। इसकी वजह से उनकी हाइट बहुत ज्यादा बढ़ गई है। रुमेसा की लंबाई 7 फीट और 0.7 इंच है। गेल्गि का मानना है कि हर नुकसान आपके लिए एक लाभ में बदल सकता है इसलिए खुद को स्वीकार करें कि आप कौन हैं, अपनी क्षमता से अवगत रहें और हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। 

Podcast

TWN In-Focus