संयुक्त अरब अमीरात पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखता है। संयुक्त अरब अमीरात दुनिया में शांत देशों में शामिल है। यह देश कितना अधिक विकसित है इससे तो शायद ही कोई व्यक्ति अंजान होगा। यूएई में लोगों को मुहैया कराया जाने वाला पासपोर्ट विश्व का सबसे प्रभावी पासपोर्ट है और हो भी क्यों न इस देश ने अपने पासपोर्ट के माध्यम से जो-जो सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराई हैं, यह पासपोर्ट किसी और देश द्वारा नहीं दिया जाता है। शायद इसलिए जारी किये गए ताजा रैंकिंग में संयुक्त अरब अमीरात के पासपोर्ट को अंक तालिका में सबसे ऊपर रखा गया है। जबकि भारत इस तालिका में 85वें स्थान पर है।