अनाज का होगा रिकॉर्ड उत्पादन पर घट सकती है गेहूं की पैदावार, जानें वजह

432
18 Aug 2022
min read

News Synopsis

भारत India में 2021-22 के फसल वर्ष के दौरान रिकॉर्ड 31.5 करोड़ टन अनाज उत्पादन Cereal Production का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि, इस दौरान गेहूं की पैदावार Wheat Production करीब तीन फीसदी घटकर 10.6 करोड़ टन रह सकती है। लू की वजह से उत्तरी भारत जैसे पंजाब और हरियाणा Punjab and Haryana में गेहूं की फसलों पर बुरा असर हुआ है। कृषि मंत्रालय Ministry of Agriculture ने 2021-22 के लिए अपने चौथे अग्रिम अनुमान में बुधवार को कहा कि चावल Rice, मक्का Maize, दलहन Pulses, चना Gram, सरसों, तिलहन और गन्ने Oilseeds and Sugarcane का रिकॉर्ड उत्पादन होने की उम्मीद है।

2021-22 का फसल वर्ष जुलाई, 2021 से जून, 2022 के बीच है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर  Agriculture Minister Narendra Singh Tomar ने कहा, 2020-21 के दौरान देश में अनाज का उत्पादन 31.07 करोड़ टन हुआ था। आंकड़ों के मुताबिक, गेहूं का उत्पादन 2020-21 में 10.9 करोड़ टन हुआ था। चावल का उत्पादन 2021-22 के दौरान 13.02 करोड़ टन होने का अनुमान जताया गया है। उसके पहले के साल में यह 12.4 करोड़ टन था। मंत्रालय ने इस मामले में कहा है कि, दालों का उत्पादन 2.76 करोड़ टन रह सकता है जो एक साल पहले 2.54 करोड़ टन था। गैर खाद्यान में तिलहन का उत्पादन Production of Oilseeds 3.59 करोड़ टन से बढ़कर 3.76 करोड़ टन हो सकता है। सरसो का उत्पादन 1.77 करोड़ टन जबकि गन्ने का उत्पादन 43 करोड़ टन रहने की उम्मीद है।

एक साल पहले गन्ना का उत्पादन 40.05 करोड़ टन था। कपास को लेकर मंत्रालय ने कहा है कि, कपास का उत्पादन Production of Cotton 3.5 करोड़ गांठ से घटकर 3.1 करोड़ गांठ रहने का अनुमान है। एक गांठ में 170 किलो वजन होता है। जूट की पैदावार Production of Jute 1.31 करोड़ गांठ रहने की उम्मीद है जो एक साल पहले 93 लाख गांठ थी। इसमें एक गांठ में 180 किलो होता है।

Podcast

TWN In-Focus