क्या है एंटी-कोविड गोलियां 

753
08 Nov 2021
2 min read

News Synopsis

कोरोना बीमारी से निजात पाने के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक तरह-तरह के शोध कर रहे हैं। पूरी दुनिया में तहलका मचाने वाली इस बीमारी से हर देश छुटकारा चाहता है। बिना मास्क और समाजिक दूरी जैसे नियम कानून को त्याग कर फिर से साधारण ज़िन्दगी जीने की चाहत लिए हम इंसान इस बीमारी से निजात की तलाश कर रहे हैं। कितना बढ़िया होगा अगर इस महामारी को हम एक साधारण सी गोली से ठीक कर सकें। अमेरिका की एक दिग्गज फार्मा कंपनी मर्क और फाइज़र ने इस बात का दावा किया है। अभी पूर्णता इस बात की पुष्टि नहीं हो पायी है, लेकिन परिणाम सकारात्मक दिशा दिखा रहे हैं। यदि ऐसा संभव हो जाये तो वर्तमान समय में मानव का सबसे बड़ा संकट हट जायेगा।

Podcast

TWN In-Focus