दिल्ली में आज भी सुहावना रहेगा मौसम, लखनऊ में झमाझम बारिश

409
30 Jul 2022
8 min read

News Synopsis

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली National Capital Delhi में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार को भी भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विभाग India Meteorological Department ने शनिवार को आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आज यूपी के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। यूपी में सबसे अधिक बारिश की संभावना प्रयागराज और बरेली Prayagraj and Bareilly में है। यूपी में बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट हो सकती है। प्रदेश के सामान्य तापमान में बारिश के कारण एक से दो डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। आईएमडी की मानें तो शनिवार को भी उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के मौसम में नमी बनी रहेगी। मौसम विभाग ने शनिवार यानी 30 जुलाई के लिए येलो अलर्ट Yellow Alert जारी किया है।

इसी क्रम में हम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ Uttar Pradesh Capital Lucknow की बात करें तो लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। आपको बता दें की लखनऊ में  शुक्रवार की रात से बारिश का सिलसिला जारी था जो शनिवार की सुबह जाकर थमा।

Podcast

TWN In-Focus