Wagon R का क्रेज, बनीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

561
04 Feb 2022
5 min read

News Synopsis

भारत की बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति की Wagon R ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मारुति सुजुकी Maruti Suzuki की हैचबैक वैगन आर Maruti Suzuki Wagon R भारत की सबसे कामयाब कारों Successful Cars में से एक बन गई है। कई सालों से यह कार लगातार लोगों के बीच लोकप्रिय बनी हुई है। ऐसा एक बार फिर वैगन आर ने कर दिखाया है। इस साल के पहले महीने जनवरी 2022 में वैगन आर ने एक बार ग्राहकों के दिल पर राज करते हुए महीने की बेस्ट सेलिंग कार बन गई है। मारुति सुजुकी वैगन आर की 20 हजार से ज्यादा यूनिट्स जनवरी 2022 में सेल हुई हैं। यह आंकड़ा जनवरी 2021 से भी बेहतर माना जा रहा है। जनवरी 2021 में इस कार की 17,165 यूनिट्स units सेल हुई थीं। इस तरह कार की सेल में 18.4 पर्सेंट की इयर ऑन इयर Year On Year (YoY) ग्रोथ दर्ज की गई है।

Podcast

TWN In-Focus