Vivo ने भारत में X200 सीरीज लॉन्च किया

723
12 Dec 2024
7 min read

News Synopsis

वीवो X200 सीरीज़ आखिरकार भारत में लॉन्च हो गई है। यह संभवतः वनप्लस 13 जैसे फोन से मुकाबला करेगी, जिसे अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। वीवो ने चाइना में कोई मिनी वैरिएंट पेश नहीं किया है, और इंडियन मार्केट में केवल एक स्टैंडर्ड और प्रो वर्शन ही उपलब्ध है। दोनों डिवाइस फ्लैगशिप मीडियाटेक चिपसेट का उपयोग करते हैं, और हाई-एंड स्पेक्स प्रदान करते हैं, जो एक यूजर उनसे उम्मीद कर सकता है। यहाँ लेटेस्ट वीवो X200 फोन की ऑफिसियल कीमत और स्पेक्स दिए गए हैं।

Vivo X200, X200 Pro: Price in India and availability

वीवो एक्स200 की शुरुआती कीमत 65,999 रुपये है। यह कीमत 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए है। वीवो एक्स200 प्रो की कीमत 16GB + 512GB स्टोरेज मॉडल के लिए 94,999 रुपये होगी। डिवाइस की सेल Amazon और दूसरे प्लेटफार्म पर होगी। इसके अलावा HDFC बैंक और चुनिंदा कार्ड यूज़र अपनी खरीदारी पर 10 प्रतिशत कैशबैक पा सकते हैं। दोनों फ़ोन 19 दिसंबर 2024 से सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

Vivo X200, X200 Pro: Specs, features

वीवो एक्स200 में 6.67 इंच की 10-बिट OLED LTPS क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन है, जो PWM डिमिंग, HDR10+ और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसमें 5,800mAh की बैटरी है, जो 90W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दूसरी चाइनीज़ कंपनियों की तरह ही वीवो भी रिटेल बॉक्स में चार्जर बंडल करता है।

स्टैंडर्ड X200 मॉडल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का सोनी IMX921 प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल का सोनी IMX882 टेलीफोटो लेंस और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। यह सेटअप यूजर्स को एक बेहतरीन फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देने का वादा करता है, जिसे देखना अभी बाकी है।

वीवो एक्स200 प्रो में स्टैण्डर्ड मॉडल जैसा ही डिस्प्ले है, लेकिन इसमें कुछ सुधार किए गए हैं, जिसमें 120Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट वाला LTPO पैनल और पतले 1.63mm बेज़ेल शामिल हैं। प्रो वेरिएंट में 200-मेगापिक्सल का Zeiss APO टेलीफोटो सेंसर है। इसमें वीवो के V3+ इमेजिंग चिप के लिए भी सपोर्ट है, जो 4K HDR सिनेमैटिक पोर्ट्रेट वीडियो और 60fps पर 10-बिट लॉग वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे एडवांस्ड फीचर्स सक्षम करता है।

वीवो एक्स200 प्रो में 6,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 90W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। X200 सीरीज़ के दोनों मॉडल 3nm प्रोसेस पर बने मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 चिपसेट द्वारा संचालित हैं। चिप में 3.6GHz की पीक क्लॉक स्पीड वाला कॉर्टेक्स-X925 परफॉरमेंस कोर शामिल है, जो टॉप-टियर परफॉरमेंस का वादा करता है।

Podcast

TWN In-Focus