वीवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T4 Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे अपने T4 सीरीज का प्रीमियम मॉडल बताया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, बड़ी 6,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग है। Vivo T4 Pro का मुकाबला Nothing Phone (3a) Pro और Realme P4 Pro जैसे फोन से होगा।
Vivo T4 Pro 5G की सेल 26 अगस्त 2025 से शुरू होगी और इसे Flipkart, Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।
Vivo T4 Pro 5G भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आया है। लॉन्च ऑफर के तहत पहले दिन 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।
वेरिएंट | कीमत |
8GB + 128GB | 27,999 रुपये |
8GB + 256GB | 29,999 रुपये |
12GB + 256GB | 31,999 रुपये |
कलर ऑप्शन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन Nitro Blue और Blaze Gold में उपलब्ध होगा।
> फोन का डिजाइन स्लिम और प्रीमियम है। इसका वजन 192 ग्राम और मोटाई 7.53mm है।
> इसमें 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1500 निट्स ब्राइटनेस और P3 वाइड कलर गैमट सपोर्ट करती है।
> डिस्प्ले को 3840Hz PWM डिमिंग और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ बेहतर विजुअल अनुभव के लिए तैयार किया गया है।
> फोन को पावर देने के लिए Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट किया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है।
> इसमें अधिकतम 12GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।
> फोन में Funtouch OS 15 (Android 15) दिया गया है। कंपनी ने वादा किया है, कि इसमें 4 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
Vivo T4 Pro में पीछे की तरफ 50MP OIS Sony IMX882 मेन कैमरा और 50MP 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके अलावा एक 2MP बोकेह सेंसर भी मौजूद है। फ्रंट पर 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। खास बात यह है, कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।
लंबे इस्तेमाल के लिए फोन में बड़ी 6,500mAh बैटरी दी गई है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।
Vivo T4 Pro में 5G+5G डुअल सिम, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS (NavIC सपोर्ट के साथ) और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स मौजूद हैं। हालांकि इसमें NFC सपोर्ट नहीं दिया गया है, और चार्जिंग पोर्ट अभी भी USB 2.0 है। फोन में स्टीरियो स्पीकर सेटअप है, जो AAC, MP3 और FLAC ऑडियो फॉर्मेट सपोर्ट करता है।
फीचर | स्पेसिफिकेशन |
डिस्प्ले | 6.77-इंच AMOLED, 2392×1080, 120Hz, 1500 निट्स HBM |
प्रोसेसर | Snapdragon 7 Gen 4, 4nm |
RAM | 8GB / 12GB LPDDR4X (12GB वर्चुअल RAM तक) |
स्टोरेज | 128GB / 256GB UFS 2.2 |
रियर कैमरा | 50MP OIS मेन + 50MP 3X पेरिस्कोप + 2MP बोकेह |
फ्रंट कैमरा | 32MP, 4K वीडियो सपोर्ट |
बैटरी | 6,500mAh, 90W फास्ट चार्जिंग |
ऑडियो | स्टीरियो स्पीकर (AAC, MP3, FLAC), LDAC/LHDC नहीं |
कनेक्टिविटी | 5G+5G, Wi-Fi 6, BT 5.4, GPS (NavIC), IR ब्लास्टर |
IP रेटिंग | IP68 + IP69 |
वज़न/मोटाई | 192g, 7.53mm |
सॉफ्टवेयर | Funtouch OS 15, Android 15, 4+6 अपडेट्स |