Instagram पर 20 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले इंडियन बने विराट कोहली

583
09 Jun 2022
7 min read

News Synopsis

भारतीय रन मशीन Indian Run Machine विराट कोहली Virat Kohli भले ही पिछले कुछ समय से मैदान पर अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद उनके फैन फॉलोअर्स Fan Followers लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। मैदान के अंदर भले ही विराट नाकाम हो रहे हो, लेकिन मैदान के बाहर उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया है। पूर्व कप्तान विराट भारत India में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स Instagram Followers रखने वाले शख्स बन गए हैं, और अब उन्होंने इस मामले में दोहरा शतक भी लगा दिया है। विराट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम Instagram पर 200 मिलियन फैंस रखने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर World's First Cricketer बन गए हैं। 

आपको बता दें कि कोहली के बल्ले से भले ही पिछले दो साल में कोई शतक नहीं निकला हो, इंस्टाग्राम पर उन्होंने दोहरा शतक जड़ दिया है। कोहली भारत के पहले शख्स बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन फॉलोअर्स 200 Million Followers पूरे हो गए हैं। यदि दुनियाभर के ओवरऑल खेल के दिग्गजों के फॉलोअर्स की लिस्ट देखें, तो इसमें कोहली तीसरे नंबर पर आते हैं। दुनियाभर में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो Portugal's Star Footballer Cristiano Ronaldo और उसके बाद अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी Argentine Footballer Lionel Messi हैं। रोनाल्डो को 451 मिलियन और मेसी को 334 मिलियन फैन्स फॉलो करते हैं। 

इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन फॉलोअर्स पूरा होने के बाद विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक  स्पेशल वीडियो शेयर किया है। विशेष उपलब्धि हासिल करने के बाद उन्होंने फैन्स का आभार जताया है। कोहली ने इसके लिए अपने फैन्स फॉलोअर्स को उनके बिना शर्त सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया है। कोहली ने कहा, '200 मिलियन मजबूत। आप सभी इंस्टा सपोर्ट के लिए धन्यवाद।' विराट के फेसबुक पर भी 49 मिलियन फॉलोअर्स हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार  टीम इंडिया के पूर्व कप्तान इंस्टाग्राम पर अपनी हर पोस्ट से करीब 5 करोड़ रुपए कमाते हैं।

Podcast

TWN In-Focus