विराट कोहली ने Agilitas Sports के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की

220
09 Dec 2025
8 min read

News Synopsis

दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने घरेलू स्पोर्ट्सवियर कंपनी Agilitas Sports के साथ अपनी नई पार्टनरशिप की घोषणा की है, यह घोषणा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीत के कुछ दिन बाद हुआ है, इस सीरीज में वह ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे, विराट कोहली ने कुछ समय पहले स्पोर्ट्स ब्रांड Puma के साथ अपनी करोड़ों की डील खत्म की थी, विराट कोहली ने सिर्फ ब्रांड एम्बेसडर बनने की बजाय एजिलिटास में पैसा भी लगाया है, रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने करीब 40 करोड़ का निवेश किया है, जिससे उन्हें कंपनी में लगभग 1.94% हिस्सेदारी मिलेगी।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर इस नई पार्टनरशिप की जानकारी दी है, विराट कोहली ने एक्स पर लिखा ”आज मेरे दिल के बहुत करीब एक नई शुरुआत हो रही है, One8 और Agilitas के लिए एक नया सफर शुरू हो रहा है, जो मजबूत लक्ष्य और बड़े सपनों से प्रेरित है, मैं One8 को उसके नए घर Agilitas के साथ जोड़ रहा हूं।”

वायरल वीडियो में वे Agilitas के बारे में बात कर रहे हैं, उनसे पूछा गया कि उन्होंने इस ब्रांड में निवेश क्यों किया? विराट कहते हैं, “मैं चाहे सिर्फ वन8 का हिस्सा बनता या एगिलिटास का, लेकिन जब उन्होंने मुझे बताया कि उनकी मैन्युफैक्चरिंग कितनी मजबूत है, कितने एक्सपर्ट लोग इससे जुड़े हैं, तो मुझे लगा कि ये बहुत बड़ा बन सकता है, इसलिए मैं इसे मिस नहीं करना चाहता था।”

Puma को छोड़ा, Agilitas को चुना

बता दें कि प्यूमा के साथ उनकी डील साल 2017 में हुई थी, जिसकी कीमत करीब 110 करोड़ रुपये बताई जाती है, रिपोर्ट्स के मुताबिक प्यूमा ने हाल ही में 300 करोड़ का नया ऑफर दिया था, लेकिन कोहली ने इसे ठुकरा दिया।

अभिषेक गांगुली ने की है, Agilitas Sports की स्थापना

एजिलिटास स्पोर्ट्स की स्थापना अभिषेक गांगुली ने की है, जो पहले प्यूमा इंडिया और साउथ-ईस्ट एशिया के एमडी रह चुके हैं, नए समझौते के बाद One8 अब Agilitas के साथ मिलकर नए फुटवियर, अपैरल और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट लॉन्च करेगा और ब्रांड को ग्लोबल मार्केट तक ले जाने की तैयारी है।

2017 में शुरू हुआ था, One8 का सफर

वन8 आज सिर्फ एक स्पोर्ट्स ब्रांड नहीं बल्कि लाइफस्टाइल की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम बन चुका है, इसका फोकस ऐसे प्रोडक्ट बनाना है, जो स्टाइलिश भी हों और इस्तेमाल में भी आरामदायक, इस ब्रांड की शुरुआत 2017 में हुई, जब विराट कोहली ने प्यूमा के साथ मिलकर इसे लॉन्च किया, ‘वन8’ नाम इसलिए रखा गया क्योंकि 8 उनका जन्मदिन है, और ‘वन’ यानी एकाग्रता जो उनके जीवन का मुख्य मंत्र है, 2019 में फोर्ब्स इंडिया ने इसे 100 करोड़ रुपये से ज्यादा वैल्यू वाला सेलिब्रिटी ब्रांड बताया, 2019 के मध्य तक कंपनी 130 करोड़ रुपये की बिक्री पार कर चुकी थी, 2020 में महामारी आई, लेकिन वन8 ने इसे भी एक मौके के तौर पर लिया, विराट ने प्यूमा के साथ अपनी 8 साल की साझेदारी को और मजबूत किया, इसी दौरान वन8 ने एक नई दिशा ली और लाइफस्टाइल और हॉस्पिटैलिटी की दुनिया में कदम रखा, उन्होंने ‘वन8 कम्यून’ नाम से रेस्टोरेंट चेन शुरू की, जिसमें उन्होंने 20 करोड़ रुपये लगाए, ये रेस्टोरेंट दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और न्यूयॉर्क तक फैल गए, 2023 तक इनकी कमाई 112 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, मई 2024 में वन8 कम्यून को 35 करोड़ रुपये का नया फंड मिला, जिससे इसके आउटलेट्स को 15 से भी ज्यादा तक बढ़ाने का प्लान बनाया गया, FY24 में ब्रांड की कमाई 100 करोड़ रुपये थी, और FY25 में 200 करोड़ का लक्ष्य रखा गया, एथलीजर कैटेगरी यानी स्पोर्ट्सवियर में भी इसकी मजबूत पकड़ बन चुकी थी, और यह 250 करोड़ रुपये का बिजनेस बन गया था, विराट की 11 कंपनियों में से वन8 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मानी जाती है।

Podcast

TWN In-Focus