VinFast 2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी

51
03 Dec 2025
6 min read

News Synopsis

वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी Vinfast अब भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर उतारने की तैयारी कर रही है, कंपनी इस समय यह रिसर्च कर रही है, कि वियतनाम में बिक रही उसकी कौन–कौन सी स्कूटर मॉडल भारत में लॉन्च की जा सकती हैं, विनफास्ट अपने स्कूटर भारत में 2026 के अंत तक पेश कर सकती है, कंपनी ने हाल ही में भारत में अपने इलेक्ट्रिक कार मॉडल VF 7 और VF 6 पेश किए हैं, अब माना जा रहा है, कि स्कूटर सेगमेंट में एंट्री के साथ ब्रैंड यहां अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहेगा।

कौन–कौन से मॉडल आएंगे भारत?

विनफास्ट ने वियतनाम में अपने छह स्कूटर मॉडल दिखाए हैं, ये इस प्रकार है:

> Feliz

> Klara Neo

> Theon S

> Vero X

> Vento S

> Evo Grand

इन सभी मॉडलों की जानकारी फिलहाल कंपनी की वियतनाम वेबसाइट पर उपलब्ध है, लेकिन अभी यह तय नहीं है, कि इनमें से कौन–से स्कूटर भारत आएंगे, कंपनी भारतीय सड़कों और मौसम के हिसाब से सभी मॉडलों की टेस्टिंग करेगी, इसलिए फाइनल लिस्ट तैयार होने में थोड़ा समय लग सकता है।

2026 के अंत तक लॉन्च की तैयारी

कंपनी का कहना है, कि भारतीय परिस्थितियों में स्कूटर की टेस्टिंग में कुछ महीने लगेंगे, इसलिए माना जा रहा है, कि भारत में इनका लॉन्च साल 2026 के आखिरी महीनों में ही हो पाएगा, भारत तेजी से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का बड़ा बाजार बन रहा है, ऐसे में विनफास्ट यहां अपनी जगह बनाने के लिए तैयारी कर रही है, स्कूटर लॉन्च होने के बाद कंपनी के लिए एंट्री-लेवल EV सेगमेंट में एक नया रास्ता खुलेगा।

भारत में बड़ा निवेश, प्रोडक्शन प्लांट तैयार

विनफास्ट ने भारत में EV बिजनेस को बढ़ाने के लिए 2 बिलियन डॉलर (करीब ₹16,000 करोड़) का निवेश प्लान किया है, इसी के तहत कंपनी ने तमिलनाडु के तूतुकुड़ी में अपना प्रोडक्शन यूनिट भी तैयार किया है, इस प्लांट में फिलहाल हर साल 50000 इलेक्ट्रिक कारें बनाने की क्षमता है, जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाकर 1.5 लाख कारें प्रति वर्ष तक किया जा सकता है, कंपनी ने यहां 500 मिलियन डॉलर (लगभग ₹4,000 करोड़) का निवेश पहले ही कर दिया है।

भारतीय EV टू-व्हीलर मार्केट में बढ़ेगी कॉम्पिटिशन

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है। ऐसे में Vinfast की एंट्री Ola, Ather, TVS और Bajaj जैसी कंपनियों के लिए चुनौती पैदा कर सकती है। इंटरनेशनल ब्रांड के आने से कॉम्पिटिशन बढ़ेगा और कस्टमर्स के पास विकल्प भी पहले से काफी अधिक हो जाएंगे।

कंपनी का उद्देश्य भारत में अपनी मौजूदगी को मजबूत करना और तेजी से बढ़ते EV सेगमेंट में बड़ा हिस्सा हासिल करना है। विशेषज्ञों के अनुसार Vinfast के मॉडेल्स अगर प्राइसिंग और रेंज में पावरफुल साबित होते हैं, तो यह भारतीय बाजार में गेम चेंजर भी बन सकते हैं।

Vinfast Limo Green जल्द होगी लॉन्च

वियतनाम की पॉपुलर इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Vinfast भारतीय EV मार्केट में अपना मजबूत विस्तार कर रही है। VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च करने के बाद अब कंपनी भारत में अपनी तीसरी इलेक्ट्रिक कार Limo Green पेश करने जा रही है। कंपनी ने तमिलनाडु के तूतुकुड़ी में 50,000 यूनिट्स की वार्षिक क्षमता वाला प्लांट भी स्थापित किया है। Vinfast Limo Green का डिजाइन पेटेंट भारत में दर्ज हो चुका है, और इसे भारत में टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। साथ ही इसका लॉन्च टाइमलाइन भी सामने आ गया है।

Vinfast Limo Green कब होगी लॉन्च?

Vinfast के एशिया CEO Pham Sanh Chau ने पुष्टि की है, कि भारत में कंपनी का तीसरा प्रोडक्ट Limo Green ही होगा और इसे फरवरी में लॉन्च किया जाएगा। यह भारत में Vinfast की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV होगी। ग्लोबल बाजारों में Limo Green को VF सीरीज से अलग रखा जाता है, लेकिन भारत में कंपनी इसे VF 6 और VF 7 वाली प्रोडक्ट लाइन-अप के अंदर ही पोजिशन करेगी।

Podcast

TWN Special