पृथ्वी से लुप्त हो सकते हैं जिराफ, तोता, समुद्री शैवाल समेत कई बहुमूल्य पेड़ और पौधे- रिपोर्ट

544
10 Aug 2022
8 min read

News Synopsis

इंटरगवर्नमेंटल साइंस पालिसी प्‍लेटफार्म आन बायाडाइवर्सिटी एंड इकोसिस्‍टम सर्विसिज Intergovernmental Science Policy Platform on Bidiversity abd /ecosystem services की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में पशु पक्षियों और पेड़ों की लगभग दस लाख प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। इनमें जिराफ, तोते बांज के पेड़ और नागफनी के अलावा समुद्री शैवाल भी शामिल हैं। यहां पर शामिल समुद्री शैवाल का नाम इस सूची में होना हैरान करने वाला है क्योंकि धरती पर कठिन परिस्थितियों में जिंदा रहने में इनका नाम सबसे पहले आता है। 

आपको बता दें कि इस रिपोर्ट में विश्व भर के कई पेड़ों का भी उल्लेख किया गया है जो खत्म होने की कगार पर है। रिपोर्ट में इसकी वजह उद्योग और खेती के लिये वनों की कटाई, ईंधन के रूप में जंगल की लकड़ी का उपयोग, जंगलों की आग प्रमुख बताई गई है। प्रकृति के संरक्षण के लिये अंतर्राष्ट्रीय संघ IUCN लिस्‍ट के मुताबिक दुनिया के 430 प्रकार के बांज (Oak) के पेड़ों में से 31 फीसद पर लुप्‍त होने का खतरा मंडरा रहा है। इन्‍हें रेड लिस्‍ट Red List में शामिल किया गया है। दुनिया में अब केवल 600 पश्चिम अफ्रीकी जिराफ West African Giraffe ही बचे हैं।

इस बारे में यूएन विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक इंसान प्रकृति के साथ संबंध नहीं रखना सीखेगा तब तक ऐसा ही होता रहेगा। इंसान को प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करके ही आगे बढ़ना सीखना होगा। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की डायरेक्‍टर सूजन गार्डनर Director Susan Gardner का कहना है कि जिन पेड़ों का जिक्र रेड लिस्ट में है वो लाखों लोगों के लिये भोजन, आश्रय और आय Food, Shelter and Income का एक अनिवार्य स्रोत हैं।

Podcast

TWN In-Focus