दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में मौजूद शेयरों पर आम निवेशकों की नजर रहती है, इनमें कोई भी हलचल सबका ध्यान खींचती है, ऐसी ही हलचल VA Tech Wabag Ltd के शेयरों में देखने को मिली, 20 मार्च को कंपनी के शेयरों में करीब 4 फीसदी की तेजी देखने को मिली, ये उछाल कंपनी को विदेश से मिले एक बड़े ऑर्डर के बाद आया, इससे न सिर्फ कंपनी के शेयर की चमक बढ़ी, बल्कि रेखा झुनझुनवाला को भी इसका फायदा मिला, उनकी होल्डिंग वैल्यू में जबरदस्त इजाफा हुआ।
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि VA Tech Wabag को जॉर्जिया की United Water Supply Company of Georgia LLC से कंसोर्टियम के तहत बड़ा ऑर्डर मिला है, इस तरह के ऑर्डर का आकार 30 मिलियन डॉलर से 75 मिलियन डॉलर के बीच माना जाता है, यह प्रोजेक्ट यूरोपियन इनवेस्टमेंट बैंक की फंडिंग से विकसित किया जाएगा, इसके तहत जॉर्जिया के तीसरे सबसे बड़े शहर Kutaisi में एक आधुनिक वेस्टवॉटर और स्लज ट्रीटमेंट फैसिलिटी बनाई जाएगी, इस प्रोजेक्ट के तहत 19 मिलियन लीटर प्रतिदिन यानी 19 MLD क्षमता वाला वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 56 MLD तक किया जा सकेगा।
इस प्रोजेक्ट के EPC दायरे में पुराने प्लांट को तोड़ना, नए प्लांट का निर्माण करना और ट्रीटेड पानी को नदी तक पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाना शामिल है, कंसोर्टियम लीडर के तौर पर VA Tech Wabag डिजाइन, इंजीनियरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग की जिम्मेदारी संभालेगी, इसके अलावा कंपनी स्टाफ को ट्रेनिंग देगी और 12 महीने तक ऑपरेशंस की निगरानी भी करेगी।
तकनीकी रूप से यह प्लांट काफी एडवांस होगा, इसमें एक्टिवेटेड स्लज प्रोसेस पर आधारित मैकेनिकल और बायोलॉजिकल ट्रीटमेंट सिस्टम लगाया जाएगा, जिसमें न्यूट्रिएंट रिमूवल, फाइनल सेडिमेंटेशन और UV डिसइन्फेक्शन जैसी सुविधाएं होंगी, साथ ही स्लज ट्रीटमेंट, सोलर स्लज ड्राइंग, ओडर कंट्रोल सिस्टम और पंपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी विकसित किया जाएगा, खास बात यह है, कि इस प्रोजेक्ट के जरिए Wabag की CIS क्षेत्र और जॉर्जिया के बाजार में एंट्री हो रही है।
कंपनी के इस ऐलान का असर शेयर पर भी साफ दिखा, 20 मार्च 2026 को शुरुआती कारोबार में VA Tech Wabag का शेयर 2.61 प्रतिशत चढ़कर 1,232.30 रुपये पर पहुंच गया, बाद में यह इंट्राडे में बढ़कर 1,247.40 रुपये का उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि पिछला बंद भाव 1,200.90 रुपये था, यह करीब 3.87% उछाल है, इससे मार्केट कैप भी 7,496 करोड़ रुपये हो गया है।
शेयर में आई इस तेजी का फायदा दिग्गज निवेशक रेखा राकेश झुनझुनवाला को भी हुआ, ट्रेंडलाइन के मुताबिक उनके पास दिसंबर 2025 तक VA Tech Wabag के 5,000,000 शेयर हैं, यानी करीब 8 प्रतिशत हिस्सेदारी है, आज शेयर में 3.87% की तेजी देखी गइ यानी शेयर एक दिन में करीब 46.50 रुपये चढ़ा है, ऐसे में रेखा झुनझुनवाला की शेयर में मौजूद होल्डिंग की वैल्यू बढ़कर लगभग 23.25 करोड़ रुपये हो गई।
VA Tech Wabag Ltd पानी की तकनीक के क्षेत्र में एक वैश्विक पहचान रखने वाली कंपनी है, एक सदी से ज्यादा के अनुभव के साथ कंपनी म्युनिसिपल और इंडस्ट्रियल जरूरतों के लिए इनोवेटिव और सस्टेनेबल वॉटर सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है, Wabag दुनिया भर में एंड-टू-एंड वॉटर सॉल्यूशंस देने के लिए जानी जाती है, जॉर्जिया से मिला यह बड़ा ऑर्डर VA Tech Wabag के लिए रणनीतिक तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है, इससे न केवल कंपनी की अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी मजबूत होगी, बल्कि नए बाजारों में विस्तार का रास्ता भी खुलेगा।