भारत में TVS Jupiter ZX SmartConnect स्कूटर लांच

1374
16 Mar 2022
7 min read

News Synopsis

टू व्हीलर बनाने वाली दिग्गज कंपनी TVS Motor ने अपना नया जुपिटर स्कूटर New Jupiter Scooter लांच कर दिया है। कंपनी ने नए टॉप ऑफ द लाइन वेरिएंट TVS Jupiter ZX SmartConnect को भारत में लांच किया है। भारत में Honda Activa के बाद TVS Jupiter दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है।  TVS Jupiter ZX में अब SmartConnect और Voice Assist फीचर दिए गए हैं। यह अकेला 110cc स्कूटर है जो पूरी तरह से डिजिटल कंसोल Digital Console, नेविगेशन Navigation और वॉयस असिस्ट फीचर Voice Assist Feature के साथ पेश किया गया है। TVS ने सबसे पहले 110cc स्कूटर सेगमेंट में TVS Jupiter Grande एडिशन के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर Bluetooth Connectivity Features पेश किया है। SmartConnect फीचर अब टॉप-ऑफ-द-लाइन वैरिएंट के लिए एक स्टैंडर्ड फीचर है। इस नए जुपिटर में वॉयस असिस्ट, नेविगेशन असिस्ट और एसएमएस/कॉल अलर्ट पेश किए गए हैं। TVS SmartConnect प्लेटफॉर्म ब्लूटूथ-इनेबल्ड टेक पेयर्ड Bluetooth-Enabled Tech Paired है और इसे TVS Connect मोबाइल ऐप के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है, जो Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है। TVS Jupiter ZX SmartConnect की कीमत  80,973 है। यह मैट ब्लैक और कॉपर ब्राउन Matte Black & Copper Brown के साथ 2 नए कलर ऑप्शन में आता है।

Podcast

TWN In-Focus