देश के करोड़ों मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है, टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI अब स्पैम कॉल और मैसेज से जुड़ी शिकायतों को और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव करने जा रहा है, DND ऐप में जल्द ही अपील फीचर जोड़ा जाएगा, जिससे उपभोक्ता अपनी शिकायतों पर संतोषजनक कार्रवाई न होने की स्थिति में उच्च स्तर पर सीधे अपील कर सकेंगे, इसके साथ ही कॉल क्वालिटी से जुड़ी शिकायतों के लिए MyCall ऐप का नया और बेहतर वर्जन मार्च महीने में लॉन्च किया जाएगा, इस पहल का मकसद उपभोक्ताओं को मजबूत प्लेटफॉर्म देना और टेलीकॉम कंपनियों की जवाबदेही बढ़ाना है।
TRAI के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी Anil Kumar Lahoti ने बताया कि भविष्य में DND ऐप में अपील फीचर शामिल किया जाएगा, अभी कई बार ऐसा देखा जाता है, कि टेलीकॉम ऑपरेटर स्पैम कॉल या मैसेज से जुड़ी शिकायतों को गलत कारण बताकर बंद कर देते हैं, ऐसे मामलों में उपभोक्ताओं के पास सीमित विकल्प ही बचते हैं, अपील फीचर आने के बाद उपभोक्ता सीधे ऐप के माध्यम से ऊंचे स्तर पर अपनी शिकायत ले जा सकेंगे, जिससे मामले की दोबारा जांच हो सकेगी, हालांकि इस फीचर को लागू करने की सटीक समयसीमा अभी घोषित नहीं की गई है।
TRAI ने DND ऐप के नए वर्जन को मल्टीलिंगुअल सपोर्ट के साथ पेश किया है, यह सुविधा खास तौर पर दूरदराज और ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं के लिए अहम मानी जा रही है, स्थानीय भाषाओं में शिकायत दर्ज करने से न केवल ऐप का इस्तेमाल बढ़ेगा, बल्कि कम स्टेप्स में शिकायत दर्ज करना भी आसान होगा, नए DND ऐप में बेहतर प्रेफरेंस मैनेजमेंट, डुअल सिम यूजर्स के लिए ज्यादा भरोसेमंद सपोर्ट और तेज रिस्पॉन्स जैसी सुविधाएं शामिल की गई हैं।
TRAI के मुताबिक साल 2025 में कमर्शियल कम्युनिकेशन से जुड़ी कुल 31 लाख शिकायतें दर्ज की गई थीं, इनमें से करीब 17 लाख शिकायतें केवल DND ऐप के जरिए आईं, जो कुल शिकायतों का आधे से भी ज्यादा हिस्सा है, ये आंकड़े साफ तौर पर दिखाते हैं, कि DND ऐप उपभोक्ताओं के लिए कितना जरूरी टूल बन चुका है, नए अपडेट के तहत अब उपभोक्ता किसी SMS हेडर या 1600 सीरीज नंबर के पीछे मौजूद सेंडर की पहचान भी ऐप से कर सकेंगे, जिससे धोखाधड़ी और स्पैम पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
कॉल क्वालिटी से जुड़ी शिकायतों के लिए MyCall ऐप का नया वर्जन मार्च महीने में लॉन्च किया जाएगा, इस ऐप के जरिए उपभोक्ता नेटवर्क की गुणवत्ता को लेकर सीधे अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे, इसका मकसद कॉल ड्रॉप, आवाज साफ न आने और नेटवर्क से जुड़ी अन्य समस्याओं पर बेहतर डेटा जुटाना और समाधान निकालना है।
TRAI ने MySpeed ऐप का भी नया वर्जन पेश किया है, जिसमें मल्टीलिंगुअल सपोर्ट दिया गया है, यह ऐप खास तौर पर 5G नेटवर्क की स्पीड जांचने के लिए डिजाइन किया गया है, इसके जरिए उपभोक्ता मोबाइल नेटवर्क के साथ-साथ फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड और वाई-फाई की स्पीड भी टेस्ट कर सकेंगे।