TikTok कर रहा नए म्यूजिक ऐप पर काम, Spotify और Apple को देगा चुनौती

1649
02 Aug 2022
8 min read

News Synopsis

भारत India में अपनी धाक जमा चुकी ByteDance कंपनी अब एक बार फिर Spotify और Apple को चुनौती देने के लिये एक ऐप तैयार कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी भारत में टिकटॉक को ही एक नये डिज़ाइन में सजाकर दोबारा लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। और इस ऐप का नाम भी ‘TikTok Music’ होगा। हालांकि इस ऐप की लॉन्च की डेट अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह ऐप जल्द ही आने वाला है। पुराने टिकटॉक की तरह ही ‘TikTok Music’ के जरिये भी वीडियो, लाइव स्ट्रीमिंग, ऑडियो और वीडियो इंटरैक्शन Video, Live Streaming, Audio & Video Interaction आदि किया जा सकेगा। यह पोडकास्ट और रेडियो जैसी सुविधा भी देगा।

इस TikTok Music app में बहुत कुछ ऐसा होगा, जो Resso में पहले से है. लेकिन कंपनी इस बात को अच्छी तरह जानती है कि भारत और दुनिया में जो प्रसिद्धि उसे TikTok ने दिलाई है, वह Resso से नहीं मिल पाई है। लिहाजा कंपनी ByteDance और टिकटॉक के नाम को भुनाना चाहती है। हो सकता है कि TikTok Music में एक बटन Resso पर रीडायरेक्ट करने के लिये एक बटन भी दिया जाए। क्योंकि ब्राज़ील में चल रहे TikTok app में एक बटन Resso तक पहुंचने के लिये भी है।

आपको बता दें कि कंपनी का म्यूजिक ऐप एक TikTok जैसा स्क्रॉलिंग इंटरफ़ेस प्रदान करता है, और यह उपयोगकर्ताओं के ब्राउज़िंग हिस्ट्री के आधार पर कंटेंट दिखाता है। ठीक वैसे ही जैसे Spotify और YouTube Music अपना कंटेंट दिखाते हैं। यह उपयोगकर्ताओं को देखने, ऑफ़लाइन सुनने के लिए म्यूजिक डाउनलोड करने और बैकग्राउंड में बजने वाले Songs Search करने देता है।

Podcast

TWN In-Focus