इंडोनेशिया की पाबंदी से ये सामान हो सकते हैं महंगे

577
27 Apr 2022
7 min read

News Synopsis

भारत India में खाद्य तेल की आसमान छूती कीमतों के बीच इंडोनेशिया Indonesia ने भी तगड़ा झटका दिया है। इंडोनेशिया 28 अप्रैल से पाम तेल Palm Oil का निर्यात Export बंद कर रहा है। इस फैसले का सबसे प्रभाव भारत पर होता नजर आ सकता है, क्योंकि भारत अपनी कुल जरूरतों का आधा से अधिक पाम तेल इंडोनेशिया से खरीदता है। पाम तेल महंगा होने से न सिर्फ खाने के तेल Edible Oil और महंगे होंगे, बल्कि शैंपू-साबुन Shampoo-Soap से लेकर केक समेत अन्य खाने पीने के सामानों की कीमत भी बढ़ जाएगी। विशेषज्ञों Experts के अनुसार कई तेलों में तो पाम तेल मिलाया जाता है क्योंकि इसमें महक नहीं होती है।

एफएमसीजी एवं सौंदर्य प्रसाधन MCG & Cosmetics बनाने वाली कंपनियां भी बड़ी मात्रा में पाम तेल का प्रयोग करती चली आ रही हैं। भारत करीब 90 लाख टन पाम तेल खरीदता है। इसमें 70 फीसदी पाम तेल का आयात इंडोनेशिया से किया जाता है। इंडोनेशिया से पाम तेल का निर्यात बंद होने के बाद मलयेशिया पर निर्भरता बढ़ेगी और खाद्य तेल के दाम 20 फीसदी तक बढ़ सकता है। पाम तेल पूरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय वनस्पति तेल Popular Vegetable Oil है। दुनियाभर के करीब 50 फीसदी घरेलू उत्पादों Household Products में इसका इस्तेमाल किया जाता है। पाम तेल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल खाने के तेल की तरह होता है। 

Podcast

TWN In-Focus