Navratri 2022: ये हैं दिग्गज महिला खिलाड़ी जिन्हों ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया भारत का मान

435
20 Sep 2022
7 min read

News Synopsis

Shardiya Navratri : देश में देवी मां की अनेक रूपों में पूजा की जाती है, कभी वह माता गौरी के रूप में गणेश जी का लालन पालन करती हैं तो कभी अपने भक्तों को बचाने के लिए माता दुर्गा और मां काली का रूप धारण कर लेती हैं। रसोई में गृहस्थ को भरपूर रखने के लिए माता अन्नपूर्णा हैं तो शिक्षा और ज्ञान education and knowledge का प्रसार करने के लिए माता सरस्वती का स्वरूप पूजनीय है। देश की राजनीति Politics, प्रशासनिक क्षेत्र और रक्षा मंत्रालय Administrative Sector and Ministry of Defence से खेल जगत तक हर क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता को नकारा नहीं जा सकता।

वहीं अगर खेल जगत की बात करें तो हम आज ऐसी महिला खिलाड़ियों Women Players की बात करेंगे जिन्हों ने अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत का मान बढ़ाया है। सानिया मिर्जा Sania Mirza की बात की जाए तो भारत में महिला टेनिस को लोकप्रिय बनाने में सानिया मिर्जा का विशेष योगदान है। अगर सानिया मिर्जा को पहली भारतीय महिला टेनिस सुपरस्टार Female Tennis Superstar कहें, तो गलत न होगा। मैरी काॅम Mary Kom की बात करें तो बॉक्सिंग जैसे स्पोर्ट में एक महिला ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय National and International स्तर पर वह जगह बना ली जो पुरुष खिलाड़ी भी आसानी से बना नहीं पाते। मैरी कॉम मैंगते ने अपने परिश्रम और कड़ी ट्रेनिंग के बल पर छह बार महिला विश्व चैंपियनशिप खिताब जीते।

वहीं, मिताली राज Mithali Raj की बात करें तो, मिताली राज ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी अपने हाथों में ली तो महिला क्रिकेट एक अलग मुकाम पर पहुंचाया। पीवी सिंधु PV Sindhu की भारतीय महिला बैडमिंटन में उपलब्धियां कम नहीं हैं। टोक्यो ओलंपिक में पीवी सिंधु का शानदार प्रदर्शन देखा गया। सिंधु अब तक दो बार ओलंपिक मेडल हासिल कर चुकी हैं। अंजू बाॅबी जाॅर्ज की बात करें तो लंबी कूद में वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय खिलाड़ी अंजू बाॅबी जाॅर्ज Anju Bobby George हैं। केरल में अंजू बॉबी जॉर्ज ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीते।

भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों की लिस्ट में साइना नेहवाल Saina Nehwal की नाम कई रिकाॅर्ड के कारण टाॅप पर है।  साइना नेहवाल ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं, जिन्होंने साल 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। तसनीम मीर की बात करें तो, साइना नेहवाल और पीवी सिंधु के अलावा एक और बैडमिंटन खिलाड़ी का नाम देश दुनिया में प्रसिद्ध है। तसनीम मीर Tasneem Mir ने विश्व में बैडमिंटन में पहली रैंक हासिल की है। 

 

Podcast

TWN In-Focus