मॉनसून की एंट्री से तापमान में आई कमी, दिल्ली और लखनऊ में आज भी होगी बारिश

348
02 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

राजधानी दिल्ली Capital Delhi में को मॉनसून की पहली बारिश First monsoon rain के साथ गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही दिल्ली में बारिश से तापमान में कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग Meteorological department की मानें तो दिल्ली में अगले कुछ दिन तक बादलों का जमावड़ा रहेगा और बारिश की भरपूर गतिविधियां देखने को मिलेंगी। अगर आज 2 जुलाई के मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 

वहीं अगर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई Country's financial capital Mumbai की बात करें तो यहाँ के कई इलाके में मध्यम से भारी बारिश होगी। इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को भी मुंबई में तेज बारिश हुई थी। बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया है। बारिश का पानी मार्गों पर जमा होने से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं Public transport services पर भी असर पड़ा है। बीते 24 घंटे में मुंबई में 179.13 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 

अगर उत्तर प्रदेश की राजधानी Uttar Pradesh capital की बात करें तो लखनऊ Lucknow में लोगों ने शनिवार सुबह उठते ही गर्मी से राहत की सांस ली। राजधानी में बीते तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह भी जारी रहा। आज सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई बारिश ने मौसम ठंडा कर दिया है।  फिलहाल, ठंडी हवा के साथ प्रदेश की राजधानी में बारिश का सिलसिला जारी है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। 

Podcast

TWN In-Focus