Tecno ने भारत में नया 5G स्मार्टफोन Tecno Pop X 5G लॉन्च किया है, यह फोन 6500mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरा, MIL-STD 810H मजबूती और IP64 रेटिंग के साथ आता है, Amazon पर उपलब्ध इस फोन की टक्कर Vivo T5x और Realme P4x जैसे फोन्स से होगी।
TECNO ने भारत में अपने बजट 5G पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए नया TECNO POP X 5G लॉन्च कर दिया है, यह स्मार्टफोन खास तौर पर लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI फीचर्स पर फोकस करता है, साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें कुछ खास फीचर्स दिए गए हैं, जिससे बिना नेटवर्क के भी यूजर्स आसानी से कॉल पर बात कर सकते हैं, ऐसे में किफायती कीमत में आने वाला यह डिवाइस उन यूजर्स को टारगेट करता है, जो कम बजट में 5G और नए फीचर्स चाहते हैं।
फोन का डिजाइन स्लिम और मॉडर्न रखा गया है, जिसकी मोटाई सिर्फ 8.18mm है, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है, जो स्क्रॉलिंग और डेली यूज को स्मूद बनाता है।
इसके रियर में iPhone Air स्टाइल कैमरा डिजाइन दिया गया है, जिसे एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम से बनाया गया है, जिससे इसकी मजबूती बढ़ती है।
TECNO POP X 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जो इस प्राइस रेंज में कम ही देखने को मिलती है, इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
फोन में IP64 रेटिंग मिलती है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखती है, साथ ही कंपनी ने इसमें ड्रॉप रेजिस्टेंस का दावा भी किया है, जिससे यह एवरीडे के इस्तेमाल में ज्यादा टिकाऊ बनता है।
यह स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें 4×4 MIMO और कैरियर एग्रीगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे बेहतर और स्टेबल नेटवर्क कनेक्टिविटी मिलती है।
इस स्मार्टफोन की खास बात इसका FreeLink Communication फीचर है, इसके जरिए यूजर्स बिना किसी मोबाइल नेटवर्क के भी आसपास मौजूद डिवाइसेस से सीधे कनेक्ट हो सकते हैं, यह टेक्नोलॉजी करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी तक वॉयस कॉल, मैसेजिंग और फाइल शेयरिंग की सुविधा देती है, खासकर खुले इलाकों में।
TECNO POP X 5G में कई AI-बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जो एवरीडे के काम को आसान बनाने में मदद करते हैं, जैसे:-
ऑडियो और कम्युनिकेशन: बेहतर कॉलिंग अनुभव के लिए AI Noise Cancellation और WhatsApp Assistant मिलता है।
प्रोडक्टिविटी: AI Writing Assistant और Circle to Search जैसे फीचर्स से काम करना आसान हो जाता है।
फोटोग्राफी और एडिटिंग: AI Eraser 2.0, AI Image Extender और AI Flash Snap जैसे टूल्स फोटो एडिटिंग को स्मार्ट बनाते हैं।
डिस्प्ले: 6.78-इंच HD+ डिस्प्ले (720 × 1576 पिक्सल), 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग, 560 निट्स ब्राइटनेस
कैमरा: 13MP रियर कैमरा, LED फ्लैश, 8MP फ्रंट कैमरा (f/2.0 अपर्चर)
प्रोसेसर: ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6400 (6nm) प्रोसेसर, Mali-G57 MC2 GPU
सॉफ्टवेयर: Android 16 पर बेस्ड HiOS 16
स्टोरेज: 4GB / 6GB LPDDR4x RAM, 128GB UFS 2.2 स्टोरेज, माइक्रोSD से 2TB तक एक्सपेंडेबल, डुअल सिम (nano + nano + microSD)
कनेक्टिविटी: 5G (SA/NSA), डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, USB Type-C
TECNO POP X 5G की बिक्री भारत में 24 अप्रैल से शुरू होगी, इसे अमेजन से खरीदा जा सकता है, यह दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा:-
4GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹15,999
6GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹17,999
यह स्मार्टफोन दो नेचर-इंस्पायर्ड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।