टाटा पहली बार HAL संग मिल बनाएगी एयरक्राफ्ट

912
24 Sep 2021
2 min read

News Synopsis

रतन टाटा की कंपनी के नाम कई उपलब्धियां हैं। अब एक और उपलब्धि इस कंपनी की झोली में आकर गिर पड़ी है। टाटा ऐसी पहली निजी कंपनी होगी जो देश के लिए सुरक्षा उपकरण बनाएगी। आज तक HAL ही केवल ऐसा सरकारी संस्थान है, जो ऐसे उपकरणों को बनाती थी परन्तु पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई निजी कंपनी देश के लिए एयरक्राफ्ट बनाने का काम करेगी। इस काम में निजी कंपनी के घुसने से देश में और कई रोजगार के रास्ते खुलने के आसार हैं क्योंकि टाटा कंपनी ने आज तक ऐसा कार्य पहले नहीं किया है। इन एयरक्राफ्टों को बनाने की तकनीक को स्पेन द्वारा साझा किया गया है। उम्मीद है कि आने वाले समय में भारत इस तकनीक को भी खुद बनाने में सक्षम होगा और भारत पूर्ण रूप से स्वदेशी हथियार बनाएगा।

Podcast

TWN In-Focus