Latest Update
टाटा मोटर्स ने अप्रैल 2026 में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है, जिसमें कमर्शियल व्हीकल, पैसेंजर व्हीकल और इलेक्ट्रिक व्हीकल सभी सेगमेंट में अच्छी वृद्धि देखने को मिली। कंपनी को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों से मजबूत मांग का लाभ मिला।
भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors Limited ने अप्रैल 2026 में कुल 34,833 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा 27,221 यूनिट्स था। यह 28% सालाना वृद्धि को दर्शाता है।
यह वृद्धि कंपनी के सभी प्रमुख सेगमेंट में मजबूत मांग के कारण दर्ज की गई है।
कमर्शियल व्हीकल (CV) सेगमेंट ने कुल प्रदर्शन में अहम योगदान दिया।
यह वृद्धि लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट सेक्टर की मजबूत मांग के कारण हुई।
SCV सेगमेंट सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र रहा।
कंपनी के अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली।
मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (MH&ICV) सेगमेंट ने भी मजबूत प्रदर्शन किया।
यह वृद्धि इंफ्रास्ट्रक्चर और फ्रेट डिमांड के कारण रही।
पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
Tata Motors Limited के इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में जबरदस्त वृद्धि दर्ज हुई।
यह वृद्धि EV अपनाने की बढ़ती रफ्तार को दर्शाती है।
मजबूत बिक्री के बावजूद कंपनी के शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिली।
निष्कर्ष:
Tata Motors Limited ने अप्रैल 2026 में 28% की मजबूत बिक्री वृद्धि दर्ज की है। EV, कमर्शियल और पैसेंजर सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन कंपनी की बाजार स्थिति को और मजबूत करता है।
Previous Update
टाटा मोटर्स की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। कमर्शियल गाड़ियों के बाद अब कंपनी ने 1 अप्रैल 2026 से अपनी पेट्रोल और डीजल (ICE) पैसेंजर कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। किस वजह से लिया गया फैसला और कितने बढ़ेंगे दाम जानिए पूरी डिटेल...
Tata Motors अपनी इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) यानी पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कारों की कीमतों में औसतन 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने जा रही है। हालांकि कीमत में असल बढ़ोतरी आपके के जरिए चुने गए कार के मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगी।
कंपनी ने बताया है, कि गाड़ियां बनाने में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स और कच्चे माल (इनपुट कॉस्ट) की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इस बढ़ते खर्च के बोझ को कम करने के लिए ही कारों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्रा ने फरवरी में ही इस बात का इशारा दे दिया था। उन्होंने कहा था, कि कंपनी पिछले लगभग एक साल से ज्यादा लागत का सामना कर रही है, जिसकी वजह से अब कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है।
सिर्फ पैसेंजर कारें ही नहीं, कंपनी ने इसी हफ्ते अपनी कमर्शियल गाड़ियों (ट्रक, बस आदि) की कीमतों में भी 1.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया था। यह नई कीमतें भी 1 अप्रैल 2026 से ही लागू होंगी।
एक तरफ जहां गाड़ियां महंगी हो रही हैं, वहीं टाटा मोटर्स की गाड़ियों की बाजार में जबरदस्त डिमांड बनी हुई है। हाल ही में जारी किए गए कंपनी के बिक्री आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं। अगर फरवरी 2026 के आंकड़ों पर गौर करें तो कंपनी की कुल बिक्री 32 प्रतिशत के भारी उछाल के साथ 42,940 यूनिट्स पर पहुंच गई है, जो पिछले साल इसी महीने में 32,533 यूनिट्स थी। सिर्फ घरेलू बाजार में ही कंपनी ने अपना जलवा बरकरार रखते हुए 40,893 गाड़ियां बेची हैं, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 32.8 प्रतिशत ज्यादा है।
इसके अलावा विदेशों में भी टाटा की गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है, जहां कंपनी का एक्सपोर्ट 17.9 प्रतिशत बढ़कर 2,047 यूनिट्स हो गया है। पैसेंजर कारों के साथ-साथ कमर्शियल सेगमेंट में भी शानदार ग्रोथ देखने को मिली है। इस दौरान भारी ट्रकों (HCV) की बिक्री में 37.1 प्रतिशत और हल्के-मध्यम ट्रकों (ILMCV) की बिक्री में 34.1 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इससे पहले जनवरी 2026 भी कंपनी के लिए बेहद शानदार रहा था, जब उसने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) समेत कुल 71,066 गाड़ियां बेचकर साल-दर-साल 47.1 प्रतिशत की बंपर ग्रोथ दर्ज की थी।
BMW Group India
BMW Group India ने अपनी सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। ये नई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। कंपनी ने बताया कि BMW और MINI दोनों ही ब्रांड की कारों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी। कंपनी ने इस फैसले की वजह बढ़ती इनपुट लागत को बताया है।
Mercedes-Benz India
मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने 2026 में अपनी दूसरी कीमत बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 1 अप्रैल से लागू होगी। हालांकि अलग-अलग मॉडलों के लिए कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी, यह अभी बताया नहीं गया है, लेकिन कंपनी ने कहा है, कि उसकी पूरी रेंज में कीमतों में लगभग 2 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके पहले जनवरी 2026 में भी कीमतों में लगभग 2 फीसदी की बढ़ोतरी की जा चुकी थी। कंपनी ने कीमतों में इस बदलाव का कारण रुपये की गिरती कीमत को बताया है।
Audi India
Audi India ने 1 अप्रैल 2026 से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह जर्मन लग्जरी कार कंपनी अपनी गाड़ियों की कीमतें 2% तक बढ़ाएगी, जिसका मुख्य कारण इनपुट लागत में वृद्धि और करेंसी में उतार-चढ़ाव है।