Tata Motors ने कमर्शियल व्हीकल फाइनेंस के लिए Bajaj Finance के साथ समझौता किया

414
26 Jun 2024
7 min read

News Synopsis

भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ समझौता किया। बजाज फाइनेंस देश के सबसे बड़े फाइनेंसियल सर्विसेज ग्रुप में से एक बजाज फिनसर्व लिमिटेड का हिस्सा है। बजाज फाइनेंस पूरे कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो में फाइनेंसिंग सलूशन प्रदान करेगा और कस्टमर्स को कंपनी की वाइड रीच, कॉम्पिटिटिव इंटरेस्ट रेट्स, फ्लेक्सी लोन और डिजिटल रूप से सक्षम लोन प्रोसेसिंग से लाभ होगा।

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड राजेश कौल Rajesh Kaul Vice President and Business Head Tata Motors Commercial Vehicles ने कहा "हम बजाज फाइनेंस के साथ साझेदारी करके बहुत खुश हैं, यह एक ऐसी कंपनी है, जो कस्टमर की खुशी के लिए बेहतरीन सलूशन प्रदान करने के हमारे विज़न को साझा करती है। कि कमर्शियल व्हीकल फाइनेंसिंग में उनका पहला एंटरप्राइज उन्हें ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में आने वाली अपार संभावनाओं का लाभ उठाने की अनुमति देगा, और इस साझेदारी से देश भर के एंटरप्रेन्योर को लाभ होगा। रूरल और अर्बन एरिया में बजाज फाइनेंस के वाइड नेटवर्क के साथ कस्टमर्स को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार फाइनेंसिंग सलूशन तक आसान पहुँच होगी। हम अपने वैल्यूड कस्टमर्स को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।"

बजाज फाइनेंस के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर अनूप साहा Anup Saha Deputy Managing Director Bajaj Finance ने कहा "बजाज फाइनेंस में कस्टमर-सेंट्रिसिटी हमारे बिज़नेस सिद्धांतों में समाहित है। हम कस्टमर्स को सुविधाजनक फाइनेंसिंग सलूशन प्रदान करते हैं, जो उनके ओवरआल ओनरशिप एक्सपीरियंस को बढ़ाते हैं। टाटा मोटर्स के साथ हमारी साझेदारी इस प्रतिबद्धता का उदाहरण है। इंडिया स्टैक का उपयोग करके अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रक्रिया के साथ हमारा लक्ष्य कमर्शियल व्हीकल खरीदने की प्रक्रिया को सुलभ और परेशानी मुक्त बनाना है। कि यह साझेदारी फाइनेंसिंग सलूशन के साथ अधिक कमर्शियल व्हीकल मालिकों को सशक्त बनाएगी।"

टाटा मोटर्स 1 टन से लेकर 55 टन तक के कार्गो व्हीकल्स और 10-सीटर से लेकर 51-सीटर तक के मास मोबिलिटी सलूशन की एक्सटेंसिव रेंज पेश करता है, जिसमें छोटे कमर्शियल व्हीकल और पिकअप, ट्रक और बस सेगमेंट शामिल हैं, ताकि लॉजिस्टिक्स और मास मोबिलिटी सेगमेंट की उभरती ज़रूरतों को पूरा किया जा सके। कंपनी अपने 2500+ टचपॉइंट्स के एक्सटेंसिव नेटवर्क के ज़रिए बेजोड़ क्वालिटी और सर्विस प्रतिबद्धता सुनिश्चित करती है, जिसे प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा संचालित किया जाता है, और टाटा जेन्युइन पार्ट्स तक आसान पहुँच द्वारा समर्थित किया जाता है।

बजाज फाइनेंस भारत में सबसे डाइवर्सिफाइड NBFC में से एक है, जिसकी उपस्थिति लेंडिंग, डिपॉजिट्स और पेमेंट में है, जो 83.64 मिलियन से अधिक कस्टमर्स को सर्विस प्रदान करती है। 31 मार्च 2024 तक कंपनी की मैनेजमेंट के तहत संपत्ति 3,30,615 करोड़ थी।

Podcast

TWN Ideas