Tata Motors ने Harrier EV का नया वेरिएंट लॉन्च किया

231
01 Jun 2026
7 min read

News Synopsis

Latest Update

Tata Tiago फेसलिफ्ट लॉन्च: बजट कार में बड़ा अपग्रेड

Tata Motors ने भारत में अपडेटेड 2026 टाटा टियागो को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹4.69 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। नया फेसलिफ्ट मॉडल अपडेटेड डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस फीचर्स और बेहतर सुरक्षा के साथ आता है, जबकि इसमें पेट्रोल और CNG पावरट्रेन विकल्प पहले जैसे ही हैं।

टाटा टियागो 2026 लॉन्च का अवलोकन

Tata Motors ने टियागो का दूसरा बड़ा फेसलिफ्ट पेश किया है, जो इसके लॉन्च के लगभग एक दशक बाद आया है। यह अपडेटेड हैचबैक एंट्री-लेवल कार सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से लाया गया है।

नई टियागो का मुकाबला इन गाड़ियों से है:

  • मारुति सुजुकी सेलेरियो
  • मारुति सुजुकी स्विफ्ट
  • हुंडई ग्रैंड i10 Nios

एक्सटीरियर डिजाइन: ज्यादा शार्प और मॉडर्न लुक

2026 टियागो फेसलिफ्ट में डिजाइन को और अधिक आधुनिक और आकर्षक बनाया गया है।

फ्रंट डिजाइन अपडेट

  • नए और स्लिम हेडलैंप
  • ऊंचाई पर स्थित पतली ग्रिल
  • बड़ा सेंट्रल एयर इंटेक
  • नया फ्रंट बंपर डिजाइन

साइड प्रोफाइल

  • नए 15-इंच अलॉय व्हील्स
  • अपडेटेड व्हील आर्च क्लैडिंग

रियर डिजाइन

  • कनेक्टेड टेल लैंप्स
  • सिंपल और क्लीन बंपर डिजाइन
  • छोटा रूफ स्पॉइलर

कुल छह कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं:
Daytona Grey, Pangong Pulse, Pristine White, Pure Grey, Sobo Surge और Varanasi Vibrance।

इंटीरियर अपग्रेड: ज्यादा प्रीमियम और टेक-लोडेड केबिन

Tata Motors ने इस बार केबिन को पूरी तरह से नया रूप दिया है।

मुख्य बदलाव

  • फ्लैट और मॉडर्न डैशबोर्ड डिजाइन
  • पारंपरिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हटाया गया
  • अपडेटेड दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील
  • साफ-सुथरा सेंटर कंसोल
  • AMT वेरिएंट में रोटरी गियर सेलेक्टर

फीचर्स: बजट सेगमेंट में एडवांस टेक्नोलॉजी

नई टियागो में कई आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं:

  • 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
  • वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto
  • ड्यूल वायरलेस चार्जिंग
  • रियर AC वेंट्स
  • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
  • क्रूज़ कंट्रोल
  • कूल्ड ग्लवबॉक्स
  • 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम

सुरक्षा फीचर्स: 6 एयरबैग के साथ बड़ा अपग्रेड

सुरक्षा के मामले में भी टियागो को मजबूत बनाया गया है:

  • 6 एयरबैग
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)
  • 360-डिग्री कैमरा
  • रियर पार्किंग सेंसर
  • ABS और EBD
  • ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स

इंजन और परफॉर्मेंस विकल्प

टियागो में वही भरोसेमंद 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है।

पेट्रोल वर्जन

  • पावर: 86 hp

CNG वर्जन

  • पावर: 75.5 hp

ट्रांसमिशन

  • 5-स्पीड मैनुअल
  • 5-स्पीड AMT

इसके अलावा CNG AMT वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार पेश किए गए हैं।

मार्केट पोजिशन और मुकाबला

Tata Motors ने टियागो को ज्यादा प्रीमियम और फीचर-लोडेड बनाकर एंट्री-लेवल सेगमेंट में मजबूत विकल्प के रूप में पेश किया है।

यह कार सीधे तौर पर मारुति स्विफ्ट, सेलेरियो और हुंडई ग्रैंड i10 Nios को टक्कर देती है।

निष्कर्ष:

2026 टाटा टियागो फेसलिफ्ट से साफ है, कि Tata Motors ने बजट सेगमेंट में भी प्रीमियम अनुभव देने पर फोकस किया है। नए डिजाइन, बेहतर फीचर्स, मजबूत सुरक्षा और भरोसेमंद इंजन के साथ यह हैचबैक भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रियता बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Previous Update

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने किफायती दाम में पावरफुल 4x4 इलेक्ट्रिक एसयूवी का मजा लेने वालों के लिए अपनी हैरियर ईवी लाइनअप में एक नया Fearless+ QWD 75 वेरिएंट पेश किया है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस सिर्फ 26.49 लाख रुपये है। सबसे पावरफुल देसी एसयूवी Harrier EV का यह नया वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए खास तौर पर पेश किया दया है, जो कम कीमत में एक पावरफुल क्वॉड व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदना चाहते हैं। इससे पहले मार्केट में हैरियर ईवी का Empowered QWD 75 वेरिएंट है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 28.99 लाख रुपये है।

Tata Harrier.ev QWD क्यों है, खास

अब सबसे पहले आपको टाटा हैरियर ईवी के क्वॉड व्हील ड्राइव (QWD) मॉडल की खासियतों के बारे में बताएं तो यह टाटा मोटकर्स की पहली ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसमें एक आगे और एक पीछे, यानी दो इलेक्ट्रिक मोटर्स लगे हैं। डुअल मोटर सेटअप की वजह से हैरियर ईवी खराब रास्तों पर भी आसानी से चल लेती है। इसका फ्रंट मोटर 158 पीएस और रियर मोटर 238 पीएस की पावर जेनरेट करता है, और दोनों मिलकर इसे एक पावरफुल AWD सिस्टम बनाते हैं। बाद बाकी यह 504 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

परफॉर्मेंस और बैटरी-रेंज

acti.ev+ प्योर ईवी प्लेटफॉर्म पर तैयार टाटा हैरियर ईवी महज 6.3 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस देसी इलेक्ट्रिक एसयूवी में नॉर्मल, सैंड, स्नो, मड, रॉक क्रॉल और कस्टम जैसे 6 ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। टाटा हैरियर ईवी के नए Fearless+ QWD 75 वेरिएंट में 75 kWh का बैटरी पैक मिलता है, और कंपनी का दावा है, कि इसकी सर्टिफाइड रेंज 622 किलोमीटर तक की और रियर वर्ल्ड रेंज लगभग 450-500 किलोमीटर तक की है। आप 120 किलोवॉट के डीसी फास्ट चार्जर से इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को सिर्फ 25 मिनट में 20 से 80 पर्सेंट तक चार्ज कर सकते हैं।

खूबियों की भरमार

अब आपको टाटा हैरियर ईवी फियरलेस प्लस क्वॉड व्हील ड्राइव 75 की खूबियां बताएं तो इसमें आपको 205 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस, 502 लीटर का बूट स्पेस, 19 इंच के अलॉय व्हील्स, पावरफुल एक्सटीरियर लुक, एलईडी लाइट्स, मेमोरी फंक्शन के साथ 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीटस, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 14.5 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ 10 स्पीकर वाला जेबीएल साउंड सिस्टम, 540 डिग्री कैमरा, वीइकल टू लोड (V2L) और वीइकल-टू-वीइकल (V2V) सपोर्ट, एंबिएंट लाइटिंग, एनएफसी कार्ड, मल्टीपल एयरबैग्स, 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, ADAS और अनलिमिटेड लाइफटाइम बैटरी वॉरंटी समेत बहुत सारी और भी सुविधाएं और खूबियां मिलती हैं।

टाटा हैरियर ईवी की प्राइस लिस्ट

Tata Harrier.ev Adventure 65 वेरिएंट की कीमत: 21.49 लाख रुपये

Tata Harrier.ev Adventure S 65 वेरिएंट की कीमत: 21.99 लाख रुपये

Tata Harrier.ev Fearless+ 65 वेरिएंट की कीमत: 23.99 लाख रुपये

Tata Harrier.ev Fearless+ 75 वेरिएंट की कीमत: 24.99 लाख रुपये

Tata Harrier.ev Fearless+ QWD 75 वेरिएंट की कीमत: 26.49 लाख रुपये

Tata Harrier.ev Empowered 75 वेरिएंट की कीमत: 27.49 लाख रुपये

Tata Harrier.ev Empowered QWD 75 वेरिएंट की कीमत: 28.99 लाख रुपये

ये सभी एक्स शोरूम प्राइस हैं, और आप अगर फास्ट चार्जर लेते हैं, तो 49,000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

इससे पहले भी Tata Motors के कुछ व्हीकल्स को क्रैश टेस्ट में पूरा स्कोर मिला है। Harrier EV को एडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन दोनों में 5 स्टार मिले हैं। यह क्रैश टेस्ट इस इलेक्ट्रिक SUV के सभी वेरिएंट्स के लिए लागू होता है। इसके सिक्योरिटी से जुड़े फीचर्स में ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, ISOFIX सीट माउंट्स, 128 GBबिल्ट-इन डैशकैम शामिल हैं। इसके अलावा सात एयरबैग्स और EBD के साथ ABS भी दिया गया है। इसे एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट में से 32 प्वाइंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 प्वाइंट में से 45 प्वाइंट का स्कोर मिला है। व्हीकल असेसमेंट स्कोर में इसे 13 प्वाइंट में से नौ प्वाइंट दिए गए हैं।

Podcast

TWN Ideas