टाटा कैपिटल ने 1,502 करोड़ का नेट प्रॉफ़िट दर्ज किया

31
24 Apr 2026
6 min read

News Synopsis

Tata Capital Q4 Results: टाटा ग्रुप की NBFC कंपनी Tata Capital Ltd ने 23 अप्रैल को नतीजे जारी किए। कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) सालाना आधार पर 34% बढ़कर ₹527 करोड़ हो गया। यह पिछले साल इसी अवधि में ₹394 करोड़ था।

पूरे साल में शानदार प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2026 में टाटा कैपिटल का कंसोलिडेटेड AUM 20% बढ़कर ₹2,77,275 करोड़ हो गया। वहीं नेट प्रॉफिट 43% बढ़कर ₹1,502 करोड़ रहा। अगर मोटर फाइनेंस को अलग कर दें, तो AUM 28% बढ़कर ₹2,51,885 करोड़ और नेट प्रॉफिट 51% बढ़कर ₹1,459 करोड़ रहा।

ऑपरेटिंग प्रदर्शन में सुधार

मोटर फाइनेंस को छोड़कर Q4FY26 में नेट टोटल इनकम 31% बढ़कर ₹3,740 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹2,861 करोड़ थी। औसत लोन बुक पर ऑपरेटिंग खर्च 2.3% पर स्थिर रहा। कॉस्ट-टू-इनकम रेशियो 37.8% से घटकर 36.1% हो गया।

क्रेडिट क्वालिटी मजबूत हुई

टाटा कैपिटल की क्रेडिट कॉस्ट Q4FY26 में घटकर 0.8% रह गई, जो Q3FY26 में 1% थी। PAT 51% बढ़कर ₹1,459 करोड़ हो गया। RoA 2.5% और RoE 14.6% रहा। 31 मार्च 2026 तक ग्रॉस स्टेज 3 1.5%, नेट स्टेज 3 0.5% और प्रोविजन कवरेज रेशियो 65.1% रहा।

बिजनेस मिक्स और नेटवर्क

मोटर फाइनेंस सहित कंसोलिडेटेड AUM में रिटेल और SME सेगमेंट की हिस्सेदारी करीब 86% रही। अनसिक्योर्ड रिटेल 10.3% और मोटर फाइनेंस करीब 9% रहा। कंपनी फिलहाल मोटर फाइनेंस में ग्रोथ बढ़ाने से पहले मेट्रिक्स सुधारने पर ध्यान दे रही है। देशभर में कंपनी का नेटवर्क 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1,477 ब्रांच तक पहुंच गया है।

तिमाही आधार पर प्रदर्शन

तिमाही आधार पर टाटा कैपिटल का AUM 6% बढ़कर ₹2,77,275 करोड़ हो गया। यह पहले ₹2,60,698 करोड़ था। नेट टोटल इनकम 2% बढ़कर ₹4,146 करोड़ रही। ऑपरेटिंग खर्च 2.5% पर स्थिर रहा और कॉस्ट-टू-इनकम रेशियो 38.3% रहा।

मार्जिन और रिटर्न में सुधार

क्रेडिट कॉस्ट 1.2% से घटकर 0.9% हो गई। नॉन-रिकरिंग आइटम्स को छोड़कर PAT 16% बढ़कर ₹1,502 करोड़ रहा। इन आइटम्स सहित PAT 19% बढ़ा। RoA 2.3% और RoE 13.9% रहा। ग्रॉस स्टेज 3 2.0%, नेट स्टेज 3 0.9% और प्रोविजन कवरेज रेशियो 56.2% रहा। कुल इक्विटी ₹44,658 करोड़ रही और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 19% रहा।

डिविडेंड का ऐलान

टाटा कैपिटल ने वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹10 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹0.57 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसे AGM में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दिया जाएगा।

सब्सिडियरी का प्रदर्शन

टाटा कैपिटल की सब्सिडियरी Tata Capital Housing Finance का AUM 29% बढ़कर ₹86,653 करोड़ हो गया। Q4FY26 में नेट टोटल इनकम 26% बढ़कर ₹1,016 करोड़ रही। कॉस्ट-टू-इनकम रेशियो 29.4% रहा और क्रेडिट कॉस्ट ₹24 करोड़ रही, जो औसत लोन बुक का 0.1% है।

इस यूनिट का RoA 2.6% और RoE 19.9% रहा। ग्रॉस स्टेज 3 0.7%, नेट स्टेज 3 0.3% और प्रोविजन कवरेज रेशियो 55.1% रहा। कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 17.6% रहा।

टाटा कैपिटल के शेयर

गुरुवार को Tata Capital का शेयर 0.84% की बढ़त ₹340.40 पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 8.60% बढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 1.43 करोड़ रुपये है।

एनालिस्ट्स की राय और भविष्य का अनुमान

ज़्यादातर ब्रोकरेज फर्म्स Tata Capital के शेयर पर 'Buy' या 'Add' की सलाह दे रहे हैं। उनका औसत टारगेट प्राइस ₹379 से ₹393 तक है, जो मौजूदा भाव से 12-14% की और बढ़त का संकेत देता है। ये एनालिस्ट्स उम्मीद कर रहे हैं, कि कंपनी अपनी AUM ग्रोथ (23-25% CAGR) और ROE (17-18%) के लक्ष्यों को हासिल कर लेगी। हालांकि HDFC Securities जैसे कुछ विश्लेषकों ने ₹335 का टारगेट दिया है, जो मौजूदा स्तरों से ज़्यादा बड़ी उछाल की गुंजाइश कम दिखाता है।

Podcast

TWN Special