बेंगलुरु स्थित स्विगी Swiggy ने कहा कि उसने अपनी 10 मिनट फ़ूड डिलीवरी सर्विस बोल्ट Bolt का विस्तार 400 से ज़्यादा शहरों में कर दिया है। अपने पहले चरण में बोल्ट को अक्टूबर में बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नई दिल्ली, मुंबई और पुणे में लॉन्च किया गया था।
स्विगी द्वारा रैपिड फ़ूड डिलीवरी सर्विस का मैसिव एक्सपेंशन ऐसे समय में हुआ है, जब स्टार्टअप इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहे हैं। पिछले महीने ज़ेप्टो ने कहा कि वह अपने कैफ़े बिज़नेस का विस्तार कर रहा है, जिसके माध्यम से वह अपने क्विक कॉमर्स डार्क स्टोर्स से सीमित मात्रा में फूड आइटम्स डिलीवर करता है।
बेंगलुरु के मार्केट में काम करने वाली एक और 10 मिनट की फ़ूड डिलीवरी स्टार्टअप स्विश ने शहर के भीतर और साथ ही अन्य टियर-I स्थानों पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए एक्सेल से 2 मिलियन डॉलर की सीड फ़ंडिंग जुटाई है।
स्विगी ने कहा "बोल्ट अब न केवल जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, इंदौर, कोयम्बटूर और कोच्चि जैसे उभरते शहरों में एक्टिव है, बल्कि रुड़की, गुंटूर, वारंगल, पटना, जगतियाल, सोलन, नासिक, शिलांग जैसे टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी एक्टिव है।" उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के शहरों में बोल्ट को सबसे अधिक अपनाया गया है, इसके बाद हरियाणा, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और पंजाब का स्थान है।
केएफसी, मैकडॉनल्ड्स, बर्गर किंग, बास्किन रॉबिन्स, स्टारबक्स, चायोस और ईटफिट जैसे रेस्तरां बोल्ट पर शुरू किए गए हैं।
गुड़गांव स्थित ज़ोमैटो जो फूड डिलीवरी में मार्केट लीडर कंपनी है, और 2022 में 10 मिनट में फूड की डिलीवरी का प्रयोग किया था, लेकिन पायलट प्रोग्राम को बंद कर दिया और इसके बजाय ज़ोमैटो एवरीडे लॉन्च किया।
ज़ोमैटो एवरीडे अपेक्षाकृत कम समय में केंद्रीकृत रसोई से घरेलू रसोइयों द्वारा तैयार भोजन वितरित करता है।
जून 2024 को समाप्त तिमाही में स्विगी ने 6,808 करोड़ का GOV दर्ज किया था, जबकि पिछले साल इसी पीरियड में यह 5,959 करोड़ रुपये था। अप्रैल-जून की पीरियड में कंपनी के पास 14.03 मिलियन मंथली ट्रांसक्शन करने वाले कस्टमर्स थे।
ब्रोकरेज फर्म यूबीएस सिक्योरिटीज के 25 नवंबर के एक शोध नोट में बताया गया है, कि FY 2025 की पहली तिमाही में फूड डिलीवरी में स्विगी के लिए जीओवी ज़ोमैटो की तुलना में धीमी दर से बढ़ा, दोनों कंपनियों को FY 26 से समान विकास दर दर्ज करने का अनुमान है।